{"_id":"8e331d468185ac419b097d82267d5b20","slug":"bdc-candidate-hartatak-death-of-husband-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीसी प्रत्याशी के पति की हार्टअटैक से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीसी प्रत्याशी के पति की हार्टअटैक से मौत
कुंवरगांव (बदायूं)
Updated Tue, 13 Oct 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत सदस्य पद की प्रत्याशी फूलन देवी के पति सोनपाल की मतदान ल् केंद्र पर ही हार्टअटैक से मौत हो गई। इससे मतदान केंद्र पर हड़कंप मच गया। खबर मिलने पर एसडीएम सदर प्रदीप यादव, सीओ सिटी आरएस धामा और एसओ कुंवरगांव मेराज अली मौके पर पहुंच गए।
कुंवरगांव थाने के गांव प्रहलादपुर निवासी सोनपाल की पत्नी फूलन देवी सालारपुर ब्लाक की मोहद्दीन नगर सीट से क्षेत्र पंचायत सदस्य पद की प्रत्याशी हैं। मंगलवार को मतदान के वक्त फूलन देवी के पति सोनपाल (39) मोहद्दीन नगर मतदान केंद्र पर मतदान की स्थिति देखने गए थे। यहां सोनपाल की अचानक तबियत बिगड़ गई। आनन-फानन में उनको निजी डॉक्टर के पास ले जाया गया। उसने सोनपाल को मृत घोषित कर दिया। बाद में परिवार वाले उसे जिला अस्पताल लाए। यहां भी उसे मृत घोषित कर दिया गया। सोनपाल के नौ माह का एक बेटा है। उसकी मौत से परिवार में कोहराम है।