{"_id":"5defe39b8ebc3e87bf2388a5","slug":"bdc-badaun-news-bly387560050","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिसौली ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित, पक्ष में पड़े 63 मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिसौली ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित, पक्ष में पड़े 63 मत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिसौली। भारी गहमागहमी के बीच ब्लॉक प्रमुख श्रीवती यादव के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया। प्रस्ताव के पक्ष में 63 और विपक्ष में मात्र एक मत पड़ा। इससे पूर्व ब्लॉक परिसर में आयोजित बैठक में बीडीसी सदस्यों ने मौजूदा प्रमुख पर विकास कार्यों में अनियमितताएं बरतने समेत कई अन्य आरोप लगाए। वहीं पूर्व ब्लॉक प्रमुख पति रामवीर सिंह की अधिकारियों से नोकझोंक भी हुई।
अमित पाठक के नेतृत्व में 62 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने 17 नवंबर को डीएम को बिसौली ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए शपथ पत्र समेत नोटिस दिया था। इसके बाद में डीएम ने उन शपथ पत्रों की जांच की। इसमें सभी सही पाए गए। संख्या बल के आधार पर डीएम ने अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग कराने के निर्देश दिए। इस पर मंगलवार को ब्लॉक परिसर में वोटिंग कराई गई। सुबह 10 बजे से ही बीडीसी सदस्य विकासखंड परिसर में पहुंचना शुरू हो गये। मतदान से पूर्व परिसर में आयोजित बैठक में सदस्यों ने ब्लाक प्रमुख श्रीवती यादव पर आरोप लगाना शुरू कर दिए। एसडीएम सीपी सरोज ने सदस्यों की आपत्तियों को गिनाया। मतदान से पहले एडीएम प्रशासन रामनिवास शर्मा, पुलिस अधीक्षक देहात एसपी सिंह ने इंस्पेक्टर पंकज लवानिया के साथ सभी सदस्यों की गहन तलाशी ली। एक-एककर सदस्यों ने मत डाले। लगभग तीन घंटे तक वोटिंग चली। इस दौरान कुल 84 सदस्यों में से मौजूद 66 सदस्यों मत का प्रयोग किया। मतगणना में दो मत निरस्त कर दिए गए। पक्ष में 63 जबकि विपक्ष में मात्र एक ही मत पड़ा। एसडीएम सीपी सरोज द्वारा परिणाम घोषित करने के बाद भाजपाइयों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। बाहर आते ही समर्थकों ने भाजपा नेता अमित पाठक को फूलमालाओं से लाद दिया।
-हार सुनिश्चित मान चुकी श्रीवती यादव व उनके पति रामवीर सिंह यादव ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। दोनों मतदान प्रक्रिया शुरू होते ही परिसर से बाहर जाने लगे। लेकिन एडीएम व एसपी देहात ने उनको बाहर नहीं जाने दिया। इस बात को लेकर रामवीर सिंह व अधिकारियों में जमकर नोंकझोंक भी हुई। ब्लॉक परिसर से बाहर खड़े रामवीर सिंह के कुछ साथी वकीलों ने इस पर नाराजगी दिखाई, लेकिन अधिकारियों पर कोई असर नहीं दिखा। मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के बाद ही दोनों बाहर निकल सके।
विज्ञापन
-श्रीवती यादव के मनमाने रवैये व भारी अनियमितताओं के चलते सदस्यों का आक्रोश था।, जो आज सबके सामने आया है। मैं सभी का आभार व्यक्त करता है, जो सभी एकजुट होकर अपनी बात रख सके।
-अमित पाठक, हत्सा से बीडीसी सदस्य, भाजपा नेता
बीडीसी सदस्यों ने जो आपत्ति जताई हैं उनके आधार पर अविश्वास प्रस्ताव पर मतविभाजन की प्रक्रिया हुई है। आगे की कार्रवाई डीएम के दिशा निर्देश पर होगी
सीपी सरोज, एसडीएम
अविश्वास प्रस्ताव सरकार की गलत मानसिकता के चलते आया है, मुझ पर लगाए गए अनियमितताओं के आरोप गलत है।
श्रीवती यादव