फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Basaulia village residents attacked, eight injured, case filed against 14

Budaun News: बसौलिया गांव के लोगों ने किया हमला, आठ घायल, 14 के खिलाफ मुकदमा

Sun, 09 Nov 2025 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Basaulia village residents attacked, eight injured, case filed against 14
सहसवान। खेत पर जा रहे ग्रामीणों पर बसौलिया गांव के लोगों ने सामूहिक रूप से धारदार हथियारों और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में आठ लोग घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित पक्ष के शिकायती पत्र पर 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव सिठौलिया पुख्ता निवासी भूदेव पुत्र रोशन का कहना है कि उनकी और उनके गांव के अन्य लोगों की जमीन गंगा द्वारा किए गए कटान के चलते गंगा के उस पार पहुंच गई है। छह नवंबर की शाम करीब चार बजे वह लोग अपने खेत पर जा रहे थे। रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे बसौलिया गांव के लोगों ने धारदार हथियारों और लाठी डंडों से हमला कर दिया। हमले में पूरन, भूदेव, कल्यान सिंह, गिरधारी, चरन सिंह, सूरजपाल और होडिल घायल हो गए। घायलों में होडिल की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। शनिवार को भूदेव ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायती पत्र पर लड्डन, मुनीश, राहत, जाहिद पुत्रगण शाहिद, अब्दुल पुत्र वासिद, वाकिर अली, जाकिर अली, जाबिर अली, अबरार, इसरार, इकरार पुत्रगण इल्यास, खुर्शीद अली, पप्पू पुत्रगण इदरीस और सादिक अली पुत्र इशरत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



घर में घुसकर मारपीट के मामले में सात नामजद
वजीरगंज। जमीन के विवाद के चलते घर में घुसकर की मारपीट करने के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने तहरीर के आधार पर सात लोगों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
गांव अमरोली निवासी अनेकपाल पुत्र महावीर सिंह ने आठ जुलाई को अधिकारियों से की शिकायत में कहा है कि जगह पर अवैध कब्जा को लेकर रवेंद्र सिंह, धर्मंद्र कुमार, आकाश, सूरज, लज्जा देवी, प्रीती देवी, रेनू देवी ने घर में घुसकर जमकर मारपीट की। आरोप है कि न्यायालय बिसौली में वाद चल रहा था। गांव में अमीन जांच करने पहुंचे थे। जिससे विपक्षियों ने एक राय लाठी-डंडा लेकर घर में घुसकर मारपीट की। मारपीट के बाद पीड़ित अनेकपाल ने शोर मचाया।

गांव के सोमेश, देवेन्द्र सिंह आदि लोग पहुंच गए। आरोपी मुकद्दमा वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पीडि़त थाना वजीरगंज पुलिस को तहरीर दी, लेकिन थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। परेशान होकर एसएसपी से शिकायत की तब मुकदमा दर्ज किया गया। थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया घर में घुसकर मारपीट की घटना में सात आरोपियों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed