फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bareillys two smugglers arrested with opium worth 20 lakhs

Budaun: 20 लाख की अफीम के साथ बरेली के दो तस्कर गिरफ्तार, सप्लाई करने आए थे दोनों

Wed, 01 Mar 2023 06:55 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 01 Mar 2023 06:55 PM IST
सार

दोनों तस्करों ने बताया कि वह झारखंड से अफीम खरीदकर लाते हैं। फिर उसे बरेली, बदायूं और आसपास के जिले में सप्लाई कर देते हैं।

विज्ञापन

विस्तार

बदायूं के कादरचौक थाना पुलिस ने बुधवार दोपहर पसेई मोड़ के नजदीक से बरेली के दो अफीम तस्कर दबोच लिए। उनके पास से अफीम बरामद हुई है, जिसकी कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों तस्करों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। शाम को दोनों तस्कर जेल भेज दिए गए।

विज्ञापन


एसओ वेदपाल सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर उनकी टीम थाना क्षेत्र में गश्त कर रही थी। तभी पुलिस को सूचना मिली कि पसेई मोड़ के नजदीक बाइक सवार दो तस्कर खड़े हैं। संभवता उनके पास नशीला पदार्थ है। वे उस पदार्थ को बेचने की फिराक में हैं। उन्होंने कुछ लोगों से इसका जिक्र भी किया है। इस सूचना पर एसओ वेदपाल सिंह और एसआई रामहेश सिंह ने तुरंत मुखबिर के बताए गए स्थान की घेराबंदी कर दी। 
विज्ञापन


पुलिस ने मोड़ पर खड़े दो लोगों को पकड़ लिया। जब उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास एक किलो अफीम बरामद हुई। उन्हें तुरंत थाने ले जाया गया, जहां पूछताछ के दौरान उन्होंने अपने नाम बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र के गांव कटका भरत निवासी रामसेवक पुत्र तुलाराम और भमोरा थाना क्षेत्र के गांव झिझरी निवासी चुन्नीलाल पुत्र रामप्रसाद बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों तस्करों ने बताया कि वह झारखंड से अफीम खरीदकर लाते हैं। फिर उसे बरेली, बदायूं और आसपास के जिले में सप्लाई कर देते हैं। पुलिस ने उनकी बाइक सीज कर दी है। दोनों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। शाम को उन्हें जेल भेज दिया गया। एसओ ने बताया कि तस्करों से बरामद अफीम की कीमत करीब 20 लाख रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed