फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bareilly's Rajaram died in a road accident

Budaun News: बरेली के राजाराम की हुई थी सड़क हादसे में मौत

Tue, 20 Aug 2024 03:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Bareilly's Rajaram died in a road accident
बिनावर। बरेली-बदायूं हाईवे पर रविवार रात सड़क हादसे में मारे गए वृद्ध की शिनाख्त बरेली के देवीपुरा गांव के राजाराम के रूप में हुई है। रविवार सुबह मोर्चरी पर आकर परिजन ने शव को पहचाना।
विज्ञापन

बरेली के आंवला कोतवाली क्षेत्र के गांव देवीपुरा निवासी राजाराम (60) पांच दिन पहले नरखेड़ा गौटिया गांव आए थे। यहां उनकी बहन की शादी हुई थी। वह पांच दिन से अपनी बहन के घर रुके हुए थे। परिवार वालों का कहना है कि रविवार रात करीब आठ बजे वह अपने घर लौट रहे थे। वह गांव से निकलकर बरेली-बदायूं हाईवे पर आए थे। तभी कोई वाहन टक्कर मारकर चला गया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया। देर रात तक पुलिस शव की पहचान कराने की कोशिश करती रही। इधर, रात में जब राजाराम अपने घर नहीं पहुंचे तो उनके परिवार वालों ने नरखेड़ा गौटिया में रिश्तेदारों से बात की। उन्होंने बताया कि राजाराम शाम को ही घर से निकल गए हैं। इसके बाद उनकी तलाश शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन ने पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद पता चला कि बीती रात हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। परिजन ने मोर्चरी में आकर शव देखा तब शिनाख्त राजाराम के रूप में की। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed