फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bareilly-Mathura National Highway: Toll plazas will be built in Makarandpur and Kachla.

बरेली-मथुरा नेशनल हाईवे : मकरंदपुर और कछला में बनाए जाएंगे टोल प्लाजा

Thu, 29 Feb 2024 01:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Bareilly-Mathura National Highway: Toll plazas will be built in Makarandpur and Kachla.
तीसरे चरण के काम पकड़ने लगा रफ्तार, एनएचएआई ने कई स्थानों पर सर्वे किया
विज्ञापन

चार चरणों में शुरू हुआ हाईवे का निर्माण, महंगा होगा बदायूं से बरेली और मथुरा का सफर
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। बरेली-मथुरा नेशनल हाईवे 530 बी पर बरेली-बदायूं के बीच मकरंदपुर और बदायूं-कासगंज के बीच कछला में टोल प्लाजा बनाए जाएंगे। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने इसके लिए स्थान चयनित कर लिए हैं। करीब 270 किमी के इस हाईवे का निर्माण चार चरणों में शुरू हो गया है। पहले चरण में मथुरा-हाथरस, दूसरे में हाथरस-कासगंज, तीसरे में कासगंज-बदायूं और चौथे चरण में बदायूं-बरेली के बीच निर्माण होगा।
नेशनल हाईवे निर्माण के लिए मथुरा-कासगंज के बीच काम तेजी से चल रहा है। अब कासगंज-बरेली के बीच भी काम गति पकड़ने लगा है। हाईवे के लिए वन विभाग की 56 हेक्टेयर भूमि को भी चिंह्ति किया गया है। इस भूमि भूमि के पेड़ों के कटान के लिए सर्वे किया जा रहा है। बरेली-बदायूं के बीच बदायूं से करीब 32 किमी दूर मकरंदपुर धाराजीत में टोल प्लाता बनाया जाएगा। टोल प्लाजा करीब 2600 वर्ग मीटर में होगा। दूसरा टोल प्लाजा कछला में बनाया जाएगा। इसकी दूसरी भी बदायूं से करीब 35 किमी होगी। दोनों टोल प्लाजा चालू होने के बाद बदायूं से बरेली और बदायूं से मथुरा का सफर भी महंगा हो जाएगा।
विज्ञापन



------------
तीसरे चरण में 15 अंडरपास, दो रेलवे ओवर ब्रिज बनाए जाएंगे
- बरेली-मथुरा नेशनल हाईवे पर तीसरे चरण में कासगंज से बदायूं के बीच काम तेजी से चल रहा है। कासगंज बदायूं के बीच 15 अंडरपास बनाए जाएंगे। इसके अलावा सोरों और उझानी के छतुइया में रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण कराया जाएगा। 91 छोटी पुलियां और 11 छोटे पुलों का भी तीसरे चरण में निर्माण कराया जाएगा। तीसरे चरण के बाद बदायूं-बरेली के बीच चौथे चरण का काम होना है। इसके लिए भी अभी से सभी रुकावटों को दूर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------
शहर में अंडरपास बनाने के लिए किया जा रहा सर्वे
- बरेली-मथुरा हाईवे पर शहर में अंडरपास बनाने के लिए एनएचएआई ने सर्वे शुरू कर दिया है। बाईपास पर बरेली-बदायूं हाईवे को जोड़ने के लिए टीप्वाइंट, आंवला-बदायूं चौराहा, सरदार पटेल चौराहा, आसरा आवास चौराहा, एआरटीओ चौराहा और राजकीय मेडिकल कॉलेज तिराहा के पास अंडरपास बनाए जाएंगे।



---------
बरेली-मथुरा नेशनल हाईवे पर मकरंदपुर और कछला में टोल प्लाजा के लिए जमीन चिंह्ति कर ली गई है। अंडरपास, रेलवे ओवर ब्रिज, छोटे पुलों के लिए भी सर्वे लगभग पूरा हो गया है। तीसरे चरण का काम काम तेजी से चल रहा है। अब बदायूं-बरेली के बीच चौथे चरण का काम भी जल्द शुरू करा दिया जाएगा।
- उत्कर्ष शुक्ला, परियोजना निदेशक एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed