फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bareilly-Mathura Highway: 2009 crore budget approved, preparations for construction speed up

बरेली-मथुरा हाईवे : 2009 करोड़ का बजट मंजूर, निर्माण की तैयारियां तेज

Sun, 02 Apr 2023 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Apr 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Bareilly-Mathura Highway: 2009 crore budget approved, preparations for construction speed up
(01 बीडीएन-18)बदायूं बरेली हाइवे बीआरबी स्कूल की दीवार पर लगाये गये लाल निशान।संवाद
- बंगलूरू की सीकॉन कंपनी तैयार कर रही हाईवे का डीपीआर, कई जगह लगाए लाल निशान
विज्ञापन

- कासगंज से बदायूं के चंदन नगर खरैर तक निर्माण पर खर्च होंगे दो हजार नौ करोड़ रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। बरेली-मथुरा नेशनल हाईवे (530 बी) चार चरण में बनाया जाएगा। मथुरा से कासगंज तक हाईवे के निर्माण के लिए बजट पहले ही स्वीकृत हो गया था। अब कासगंज से बदायूं तक निर्माण के लिए 2009 करोड़ का बजट मंजूर किया गया है। बजट स्वीकृत होते ही हाईवे के निर्माण की तैयारियां तेज हो गई हैं। फिलहाल डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जा रही है। इसके लिए कासगंज से बदायूं तक हाईवे की जद में आने वाले मकानों और दुकानों पर लाल निशान भी लगाए जा रहे हैं।
बरेली-मथुरा नेशनल हाईवे शहर के बाईपास से होकर निकलेगा। इस पर कई पुल और अंडरपास भी बनाए जाएंगे। बदायूं जिले में पांच बाईपास स्वीकृत हुए हैं। इनमें रसूलपुर, बिनावर, मलगांव, उझानी और कछला शामिल हैं। दो दिन पहले कासगंज से बदायूं के चंदन नगर खरैर तक हाईवे के निर्माण के लिए दो हजार नौ करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी ट्वीट कर बजट स्वीकृत होने की जानकारी दी।
विज्ञापन

हालांकि मथुरा से कासगंज तक का बजट पहले ही स्वीकृत हो गया था। इससे हाईवे के निर्माण की तैयारियां भी तेज हो गई हैं। फिलहाल इसका डीपीआर बनाने के लिए बंगलुरू की सीकॉन कंपनी को टेंडर दिया गया है। जिस पर कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने आकर काम करना शुरू कर दिया है। इसके लिए कासगंज से लेकर बदायूं के चंदन नगर खरैर तक हाईवे की जद में आने वाले मकानों और दुकानों पर लाल निशान लगाए जा रहे हैं। इसके तहत बरेली रोड पर बने बीआरबी स्कूल और उसके आसपास की कई बिल्डिंगों पर निशान लगाए जा चुके हैं। इससे आगे बरेली तक लाल निशान लगाने का कार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


45, 52 और 56 मीटर चौड़ा बनेगा नेशनल हाईवे
बरेली से मथुरा तक स्वीकृत नेशनल हाईवे की चौड़ाई के मानक भी तय किए गए हैं। जहां सामान्य हाईवे बनाया जाएगा, उसकी चौड़ाई 45 मीटर रहेगी, लेकिन जहां पुल या अंडरपास बनाए जाएंगे, वहां इसकी चौड़ाई 52 मीटर तय की गई है। इसके अलावा जहां रेलवे लाइन होगी, वहां हाईवे की चौड़ाई 56 मीटर होगी।


जल्द हटाई जाएंगीं हाईवे की सीमा में आने वाली बिल्डिंगें
नेशनल हाईवे की सीमा में कई बिल्डिंगें आ रहीं हैं। फिलहाल सभी पर लाल निशान लगा दिए गए हैं। उन्हें हटाने का कार्य जल्द शुरू होगा। इसमें बरेली रोड किनारे स्थित स्कूल, होटल, ढाबा, फैक्टरी समेत कई बिल्डिंगें शामिल हैं। बाईपास पर भी कई दुकानें हटाई जाएंगी।

(01 बीडीएन-18)बदायूं बरेली हाइवे बीआरबी स्कूल की दीवार पर लगाये गये लाल निशान।संवाद

(01 बीडीएन-18)बदायूं बरेली हाइवे बीआरबी स्कूल की दीवार पर लगाये गये लाल निशान।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed