फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   bareilly and badaun on top

मंडलीय स्काउट-गाइड रैली  में बरेली-बदायूं का दबदबा

Wed, 30 Nov 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Wed, 30 Nov 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
bareilly and badaun on top
मंडलीय स्काउट-गाइड रैली  में बरेली-बदायूं का दबदबा 
विज्ञानानंद रामनरायण वैदिक इंटर कॉलेज की फील्ड में चल रहीं मंडलीय स्काउट-गाइड रैली का बुधवार को रंगारंग समापन हो गया। चारों जिलों के करीब 786 स्काउट्स-गाइड्स ने जहां रौनक बढ़ाई, वहीं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर वाहवाही भी लूटी। रैली में बरेली व बदायूं का दबदबा रहा। जबकि पीलीभीत को तृतीय स्थान पर संतुष्ट होना पड़ा। 
विज्ञापन

स्काउट-गाइड रैली के तीसरे दिन परिणाम घोषित किया गया। गाइड वर्ग में नगर बेसिक में गुरु नानक पाठशाला कन्या जूनियर हाईस्कूल शाहजहांपुर ने प्रथम स्थान पाया। जबकि ब्लॉक बेसिक में पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरहरपुर मटकली बरेली ने बाजी मारी। नगर माध्यमिक जूनियर स्कूल में आर्य पुत्री इंटर कॉलेज बरेली व सीनियर में श्री महावीर प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज भूड़ बरेली प्रथम रहे। तहसील माध्यमिक जूनियर स्तर में चाचा नेहरू इंटर कॉलेज आंवला बरेली ने प्रथम स्थान पाया। सीनियर में लाला बुलाकी दास बाबू शाहजहांपुर प्रथम रहा। इसी प्रकार स्काउट वर्ग में नगर, ब्लॉक, माध्यमिक जूनियर, सीनियर, तहसील माध्यमिक  में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बहादुर गंज शाहजहांपुर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरहरपुर मटकली बरेली, श्री गोपाल अबंतीबाई हायर सेकेंड्री स्कूल बरेली, राजकीय इंटर कॉलेज बरेली, पटेल इंटर कॉलेज धौरा बरेली, चाचा नेहरू इंटर कॉलेज आंवला बरेली ने प्रथम स्थान अर्जित किया। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में 11 अंकों के साथ बरेली, बदायूं शीर्ष पर रहे। जबकि शाहजहांपुर ने आठ अंक पाकर दूसरे तथा सात अंक पाकर पीलीभीत ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन

इससे पूर्व मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चंद्रा ने स्काउट-गाइड कार्यक्रमों की प्रशंसा की। कहा कि स्काउट्स-गाइड्स सच्चे देश भक्त होते हैं। जो नि:स्वार्थ भाव से सभी सेवा करते हैं। समापन समारोह की अध्यक्षता संयुक्त शिक्षा निदेशक बरेली मंडल, बरेली शिव प्रकाश द्विवेदी ने की। उन्होंने कहा कि बच्चों को कठिनाइयों से प्रेरणा लेनी चाहिए। तथा जीवन में सही रास्ते पर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने रैली में  होने वाले कार्यक्रमों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। जिला मुख्यायुक्त महेश चंद्र सक्सेना ने विचार रखे। इस मौके पर रैली संयोजक पुष्पा बोरहा, शिक्षक शबीना परवीन, प्रतिभा रानी और चारों जिलों के स्काउट गाइड के पदाधिकारीगण, शिक्षा विभाग के पदाधिकारी, 40 निर्णायक व टीम इंचार्ज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed