फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Barawafat will be celebrated today, procession will take place

जोशोखरोश से आज मनेगा बारावफात, जुलूस निकलेगा

Sun, 09 Oct 2022 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 12:45 AM IST
सार

शहर में ईद मिलादुन्नबी का जुलूस शम्सी जामा मस्जिद से सुबह नौ बजे निकलेगा।ईद मिलादुन्नबी (बारावफात) के अवसर पर मुसलमान पैगंबर मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश को बड़े ही एहतराम के साथ मनाते हैं। इस दौरान जुलूस ए मोहम्मदी शहर में मोहल्ला सोथा शम्सी जामा मस्जिद से जिला काजी हजरत अब्दुल गनी मोहम्मद अतीफ क़ादरी की सदारत में सुबह नौ बजे निकाला जाएगा, जो विभिन्न रास्तों से होकर दोपहर दो बजे जामा मस्जिद पर आकर समाप्त होगा। इससे पूर्व हुए जलसे में बरेली के मौलाना अहमद रजा मंजरी ने मोहम्मद साहब की जिंदगी पर रोशनी डाली और उनके कार्यों से मुसलमानों को प्रेरणा लेकर समाज में बदलाव लाने की गुजारिश की।

विज्ञापन
Barawafat will be celebrated today, procession will take place

विस्तार

बदायूं। बारावफात रविवार को मनाया जाएगा। इस मौके पर लोग शहर में मस्जिदों और अपने घरों पर सजावट एवं रोशनी कर रहे हैं। शहर में ईद मिलादुन्नबी का जुलूस शम्सी जामा मस्जिद से सुबह नौ बजे निकलेगा।
विज्ञापन

ईद मिलादुन्नबी (बारावफात) के अवसर पर मुसलमान पैगंबर मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश को बड़े ही एहतराम के साथ मनाते हैं। रबी उल अव्वल का महीना शुरू होते ही एक तारीख से जलसे शुरू हो जाते हैं। इस दौरान जलसों में भारी सजावट और रोशनी मस्जिदों और पंडालों में की जाती है। रविवार को यह त्योहार जोशोखरोश के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान जुलूस ए मोहम्मदी शहर में मोहल्ला सोथा शम्सी जामा मस्जिद से जिला काजी हजरत अब्दुल गनी मोहम्मद अतीफ क़ादरी की सदारत में सुबह नौ बजे निकाला जाएगा, जो विभिन्न रास्तों से होकर दोपहर दो बजे जामा मस्जिद पर आकर समाप्त होगा। इसके अलावा ककराला, फैजगंज, वजीरगंज आदि जगहों पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला जाएगा। शनिवार को शहर के कई स्थानों पर भव्य सजावट की गई। घंटाघर भी रोशनी से जगमगाता रहा।
विज्ञापन

सैदपुर में हुआ जलसा, आज निकलेगा जुलूस
सैदपुर। कस्बे में जुलूस-ए-मोहम्मदी मोहल्ला कु़रैशियान से सुबह नौ बजे शुरू होगा और शाम करीब पांच बजे खत्म होगा। कस्बे के सभी अंजुमन के जुलूस नौ बजे से पहले कु़रैशियान पहुंच जाएंगे। थाना वजीरगंज इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने अंजुमन रजा-ए-मुस्तफा के सदर जाहिद हुसैन नूरी और नगर पंचायत अध्यक्ष के पति विकार अहमद खान से जुलूस की जानकारी ली और शांति पूर्वक पर्व को मनाने की अपील की। इससे पूर्व हुए जलसे में बरेली के मौलाना अहमद रजा मंजरी ने मोहम्मद साहब की जिंदगी पर रोशनी डाली और उनके कार्यों से मुसलमानों को प्रेरणा लेकर समाज में बदलाव लाने की गुजारिश की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed