फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Banks open after the holiday Cash in the crowd thronging

छुट्टी के बाद खुले बैंकों  में कैश को भीड़ उमड़ी

Mon, 19 Dec 2016 11:30 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Mon, 19 Dec 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
Banks open after the holiday Cash in the crowd thronging
छुट्टी के बाद खुले बैंकों  में कैश को भीड़ उमड़ी - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
शहर और देहात की बैंक शाखाओं में लगी रही भीड़ 
 रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को बैंक खुले तो शहर की बैंक शाखाओं में कैश के लिए लंबी लाइन लग गई। अधिकांश एटीएम बंद ही रहने से बैंक शाखाओं में भीड़ ज्यादा रही। लोगों को काफी लंबी लाइनों में लगकर कैश के लिए इंतजार करना पड़ा। कैश की कमी से बैंक शाखाओं में ज्यादा धनराशि मांगने वाले ग्राहकों के विदड्रॉल फार्म पर संशोधन करके धनराशि कम करवाई गई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आठ नवंबर से हजार और पांच सौ रुपये के नोट बंद करने के बाद से जिले की बैंक और एटीएम में कैश की किल्लत कम नहीं हो रही है। रविवार को अवकाश होने के बाद सोमवार को जब बैंक शाखाएं खुलीं तो सुबह से ही लाइन में लोग लग गए। बैंक शाखा खुलते ही लोगों को धनराशि का लेनदेन किया गया। वहीं, अधिकांश एटीएम और एसबीआई का ई-कॉर्नर बंद रहा। इससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर में एसबीआई की मुख्य शाखा परिसर में स्थित ई-कॉर्नर, बीओबी की ई-लॉबी, पंजाब नेशनल बैंक, यूको बैंक, बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम, इलाहाबाद बैंक समेत अधिकांश एटीएम बंद रहें। वहीं, बैंक शाखाओं और वीमार्ट के स्मार्ट एटीएम से दो हजार रुपये निकाले गए। इस संबंध में एसबीआई के बैंक अधिकारी ने कहा कि कैश कम होने की वजह से थोड़ा परेशानी हो रही है। वहीं, लीड बैंक मैनेजर अनुराग रमन ने कहा कि पीएनबी की अधिकांश शाखाओं पर पर्याप्त कैश वितरित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed