{"_id":"9c5b0ef4166ec0f3f62593ca85b1183c","slug":"banks-are-not-giving-lone-for-the-kamdhenu-scheme-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों की चौखट पर दम तोड़ रही कामधेनु योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों की चौखट पर दम तोड़ रही कामधेनु योजना
बदायूं।
Updated Tue, 09 Feb 2016 07:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले से तमाम लोगों ने कामधेनु, माइक्रो कामधेनु और मिनी कामधेनु योजनाओं के डेयरी खोलने के लिए आवेदन किए थे, लेकिन कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद बैंकों से ऋण स्वीकृति न हो पाने से लाभार्थियों के दिल के अरमान दिल में दफन होते जा रहे हैं। उद्योगों को लोन देने में उदारता बरतने वाली बैंक शाखाओं में कार्यरत कर्मचारी डेयरी योजनाओं के लाभार्थियों को तमाम तरह की अटकलें लगाकर चलता कर देते हैं। कई जगहों पर चक्कर काटकर आखिरकार मजबूर होकर लाभार्थी घरों में शांत होकर बैठ जाते हैं।
वित्तीय वर्ष 2015-16 में कामधेनु योजना, मिनी कामधेनु योजना और माइक्रो कामधेनु योजना का लक्ष्य पूरा होता नजर नहीं आ रहा है। ऐसा इसलिए है कि कामधेनु की दो, मिनी कामधेनु की 15 और माइक्रो कामधेनु की 38 डेयरी खोली जानी बाकी रह गई हैं, जबकि वित्तीय वर्ष समाप्त होने में केवल दो माह का समय शेष बचा है। ऐसे में कामधेनु योजनाओं का काम पूरा करना मुश्किल होता जा रहा है। इससे मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी यह योजना बैंकों की कमी और अधिकारियों की लापरवाही से दम तोड़ती नजर आ रही है। इसलिए प्रशासनिक अधिकारियों को तेजी के साथ प्रयास करने होंगे।
जब मार्जिन मनी ही नहीं तो कैसे करें लोन
अग्रणी जिला प्रबंधक चारू भट्टाचार्य का कहना है कि योजना में चयनित लाभार्थी लोन लेने के लिए जमानत राशि प्रपत्र सौ फीसदी नहीं दे पाते हैं। कुछ लाभार्थियों के पास तो मार्जिन मनी नहीं रहती है, जिससे परेशानी होती है। तीन केस सेक्शन होने की बाद लोगों ने मना कर दिया है। छोटी बैंक शाखाएं अपनी लिमिट से अधिक लोन स्वीकृत न करने पर उच्चाधिकारियों से केस की स्वीकृति लेनी पड़ती है। इसमें समय लगता है। कई लाभार्थी तो ऐसे हैं, जिन पर पहले से लोन बकाया है। ऐसे में नया ऋण देना संभव नहीं हैं। मिनी कामधेनु की सात-आठ फाइल प्रोसेस में हैं, उन पर जल्द निर्णय होने की उम्मीद है। अब तक हुए कामधेनु के 55 फीसदी केस पंजाब नेशनल बैंक से कराए हैं।
विज्ञापन
मिनी कामधेनु योजना के लिए हो रहे आवेदन
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण कुमार जादौन ने कहा कि कामधेनु योजना के तीनों प्रारूपों के लाभार्थियों के चयन के लिए कई बार आवेदन पत्र मांगे गए थे। मिनी कामधेनु योजना के तहत नए लाभार्थियों का चयन करने के लिए 16 फरवरी तक आवेदन किए जा सकते हैं। 17 फरवरी को लाभार्थियों के चयन के लिए इंटरव्यू लिया जाएगा। इससे लक्ष्य पूरा होने की उम्मीद है।
योजना का नाम लक्ष्य प्राप्ति
1. कामधेनु योजना 06 04
2. मिनी कामधेनु योजना 36 21
3. माइक्रो कामधेनु योजना 50 12