फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   bank fd and draft process is very slow

बैंकों में एफडी और ड्रॉफ्ट का काम लगभग रुका

Mon, 14 Nov 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Mon, 14 Nov 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
हजार और पांच सौ रुपये के नोट बंद होने के बाद से बैंकों में सामान्य दिनों में होने वाली बैंकिंग बिल्कुल ठप होने की कगार पर है। बैंकों में न तो फिक्स डिपॉजिट हो पा रहे हैं और न ड्राफ्ट बन पा रहे हैं। अंतिम तिथि होने या किसी मजबूरी के चलते ड्रॉफ्ट बनाने का काम किया जा रहा है। साथ ही चेक क्लियरिंग भी बमुश्किल से हो पा रही है। 
विज्ञापन

देश में पांच सौ, हजार के नोट बंद होने से इकॉनिमिक इमरजेंसी लगने के बाद से बैंक कर्मचारी रुपये बदलने में लगे हुए हैं। ऐसे में बैंकों में रोजाना करोड़ों रुपये के होने वाले ट्रांजेक्शन, बैंक ड्रॉफ्ट और फिक्स डिपॉजिट पर ब्रेक लग गया है। बैंक अधिकारी भी इस ओर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। इससे रूटीन के दिनों में जरूरी कार्यों से बैंक में जाने वाले लोगों को घंटों लाइन में लगने के बाद बैंक में इंट्री मिल पाती है, लेकिन वहां पर बता दिया जाता है कि अभी फिक्स डिपॉजिट और ड्रॉफ्ट नहीं बन पाएंगे तो उसे बहुत ही निराशा होती है। बैंकों में यह स्थिति कब तक रहेगी, इस बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है। फिलहाल, जनता के साथ बैंक कर्मचारी भी एक्सचेंज की समस्या पर फोकस कर रहे हैं। 
विज्ञापन


रुपये एक्सचेंज करने और जमा करने में ही अधिकांश बैंक कर्मचारी लगे हुए हैं। ऐसे में फिक्स डिपॉजिट और ड्रॉफ्ट का काम नहीं हो पा रहा है। जरूरी ड्रॉफ्ट होने पर बना देते हैं। सामान्य दिनों में होने वाली बैंकिंग बिल्कुल ठप की स्थिति में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-मनोज कुमार वर्मा, एसबीआई, मुख्य शाखा प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed