{"_id":"61a3d1ee4223c97faf463fb6","slug":"band-baaja-baraat-will-be-celebrated-at-every-end-of-the-city-on-ekadashi-badaun-news-bly467614629","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकादशी पर शहर में हर छोर पर होगी बैंड-बाजा बरात की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकादशी पर शहर में हर छोर पर होगी बैंड-बाजा बरात की धूम
विज्ञापन
बदायूं। सोमवार को एकादशी के दिन बड़ा सहालग है। शहर के अधिकांश होटल, बरातघर बुक हैं। वहीं बैंड बाजा वालों से लेकर बग्गी वाले तक को रोजगार मिलने से खुश हैं। सोमवार शाम शहर से लेकर देहात तक सड़कों पर बरातों का नजारा दिखेगा।
कोरोना की वजह से सहालग पर काफी असर पड़ा। शुभ मुहूर्त होने के बावजूद भी तमाम लोग अपनी शादियां नहीं कर पाए थे। इससे कारोबार से जुड़े व्यापारियों को भी काफी नुकसान हुआ था। लेकिन इस साल सब कुछ सामान्य होने की वजह से शहर की सड़कों पर शाम के समय रौनक देखने को मिल रही है। रोज किसी न किसी की शादी हो रही है। वहीं सोमवार को एकादशी है। ऐसे में इस दिन बड़ी संख्या में शादियां होगी, क्योंकि एकादशी को शुभ मुहूर्त माना जाना है। ऐसे में शहर के अधिकांश बरातघर पहले से ही बुक हो चुके हैं। ऐसे में व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह साल खुशियां लेकर आया है। पंडित गिरीश के अनुसार 28, 29 के अलावा 30 विवाह के लिए शुभ मुहूर्त है। ऐसे में 29 नवंबर को एकादशी होने की वजह से ये अति शुभ मुहूर्त है। हालांकि दिसंबर में भी आठ मुहूर्त है। इसमें एक, दो, छह, सात, आठ, नौ, 11, 13 को शादी का मुहूर्त है। इधर, शहर एक मैरिज हॉल संचालक विपिन यादव का कहना है कि उनके यहां पर सभी शादी के मुहूर्त पर बुकिंग एक माह पहले हो चुकी थी। नौ नवंबर को खाली था। वह भी करीब 14 दिन पहले बुक हो गया। इसके बाद में कई लोग बुकिंग के लिए आए। लेकिन लॉन खाली न होने की वजह से मना करना पड़ा।
ब्यूटी पार्लर है पहले से बुक
- सहालग होने की वजह से ब्यूटी पार्लर पहले से निर्धारित तिथियों पर बुक कर दिए हैं। संचालिका सीमा बताती है कि यह एक ऐसा मौका होता है कि हर महिला अपने परिवार की शादी में अच्छी तरह तैयार होना चाहती हैं। कोशिश रहती है कि किसी को मना न किया जाए।