फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Banana plant and two connections cut

केला प्लांट समेत दो कनेक्शन काटे

Sat, 27 Feb 2016 11:44 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Sat, 27 Feb 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Banana plant and two connections cut
बिजली विभाग द्वारा बिल वसूली को चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शहर में एक केला प्लांट समेत दो औद्योगिक प्रतिष्ठानों के बिजली कनेक्शन काट कर उन्हें चेतावनी जारी की गई कि अगर, कनेक्शन जोड़े जाने का प्रयास गया तो एफआईआर की जाएगी। इसके साथ ही शहर में रविार के अवकाश में भी बिजली बिल जमा करने के लिए जहां काउंटर खुले रखने के आदेश जारी किए गए हैं, वहीं एसडीओ छैल बिहारी ने अपना कार्यालय खुला रखने का निर्णय लिया है। वह खुद कार्यालय में बैठकर आम दिनों की भांति बिजली उपभोक्ताओं के बिलों की समस्याओं का समाधान करेंगे।
विज्ञापन

बिजली वितरण खंड प्रथम के अधीन शहर के प्रमुख बिजली उपकेंद्र कार्यालयों को रविवार के दिन भी एसडीओ सदर ने खुले रखने का फैसला लिया और बिजली उपभोक्ताओं की बिल संबंधी समस्याओं के समाधान को राहत दी है। शहर के बिलिंग सेंटर भी इस अवकाश में खुले रखने की घोषणा की गई है। इससे पूर्व बकाया वसूली के लिए एसडीओ सदर के नेतृत्व में चले अभियान में शनिवार को नवादा स्थित केला प्लांट और चौधरी सराय की औद्योगिक इंकाई का बिजली कनेक्शन काट दिया गया। इन दोनों पर बिजली विभाग का 4.41 लाख का बकाया है। दोनो औद्योगिक इकाइयों के स्वामी को चेताया गया है कि अगर, उन्होंने कनेक्शन जोडने का प्रयास किया तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed