फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ban on operation of both roadways buses going to Ayodhya

Budaun News: अयोध्या के लिए जाने वाली दोनों रोडवेज बसों के संचालन पर रोक

Thu, 25 Jan 2024 02:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Ban on operation of both roadways buses going to Ayodhya
बदायूं। अयोध्या में श्रीरामलला के दर्शन के लिए चलाई गईं रोडवेज बसों का संचालन अगले आदेशों तक रोक दिया गया है। अयोध्या रूट पर लगीं दोनों बसों को हटाकर दिल्ली रूट पर लगा दिया गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि अयोध्या में बढ़ रही भीड़ को रोकने के लिए यह निर्णय किया गया है।
विज्ञापन

जिले में 15 जनवरी से अयोध्या के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू की गई थी। शासन के आदेश पर यह बस सेवा शुरू हुई थी। इसके तहत अयोध्या को दो रोडवेज बसें लगाई गईं थीं। उनमें एक बस सुबह नौ बजे और दूसरी सुबह 11 जब बदायूं से रवाना हो रही थी। दोनों बसों के शुरुआत से ही यात्री नहीं मिल रहे थे।
विज्ञापन

पहले दिन यहां से छह-सात रवाना हुए थे। इसके बाद भी यही हालात रहे। 22 जनवरी आने तक अयोध्या में रोडवेज बसों का प्रवेश बंद कर दिया गया। पिछले दो दिन से बसें लखनऊ से ही वापस आ रहीं थीं। अब बताया जा रहा है कि दोनों बसों पर पूर्णत: रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि बसों पर रोक लगाने के शासन से आदेश आए हैं। यह भी बताया गया कि अग्रिम आदेशों इनके संचालन पर रोक रहेगी। बताया जा रहा है कि जो बसें अयोध्या रूट पर संचालित हो रहीं थीं अब उन्हें दिल्ली रूट पर लगा दिया गया है।

बसों पर रोक लगाने के पीछे अनुमान लगाया जा रहा है कि इस समय अयोध्या में श्री रामलला के दर्शन के लिए काफी भीड़ उमड़ रही है। इससे वहां की व्यवस्था बिगड़ सकती है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बसों पर रोक लगाई गई है।
-
- दोनों बसों के पर्याप्त यात्री नहीं मिल पा रहे थे। ऐसे में अगले आदेशों तक दोनों रोडवेज बसों पर रोक लगा दी गई है।
- राजीव कुमार सक्सेना, स्टेशन इंचार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed