फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ban on movement of heavy vehicles on Dataganj-Puwayan State Highway for two months

Budaun News: दातागंज-पुवायां स्टेट हाईवे पर दो महीने तक भारी वाहनों के आवागमन पर लगी रोक

Thu, 29 Feb 2024 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
Ban on movement of heavy vehicles on Dataganj-Puwayan State Highway for two months
बनाया जा रहा पुल, बदायूं-उसावां, समरेर-बरेली होते हुए शाहजहांपुर की ओर जा सकेंगे भारी वाहन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। दातागंज के अरेला मोहल्ला होते हुए शाहजहांपुर जाने वाले रास्ते पर बृहस्पतिवार से भारी वाहनों का आवागमन बंद हो जाएगा। बदायूं-दातागंज-पुवायां स्टेट हाईवे पर अरेला पुलिस का निर्माण शुरू होने को लेकर यह निर्णय लिया गया है। अगले दो महीने तक बदायूं से शाजहांपुर होने वाले भारी वाहनों को बदायूं-उसावां-कलाल और समरेर-बरेली होते हुए गुजारा जाएगा।
दातागंज से होते हुए पुवायां-तिलहर वाया जैतीपुर स्टेट हाईवे काफी व्यस्ततम मार्गों में से एक है। इस मार्ग पर दातागंज के मोहल्ला अरेला में बनी पुलिया सकरी होने के कारण अक्सर यहां पर जाम की स्थिति बन जाती है। यह समस्या काफी समय से चली आ रही थी। इससे राहगीरों को काफी परेशानी होती थी। पिछले दिनों ही शासन ने यहां अरेला पुलिया पर लघु सेतु निर्माण के लिए स्वीकृत और बजट जारी किया था। बृहस्पतिवार से अरेला पुलिस पर लघु सेतु निर्माण का काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने पुलिया से भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लग दी है, लेकिन हलके वाहनों का आवागमन होता रहेगा। निर्माण पूरा होने के बाद बदायूं-दातागंज-पुवायां स्टेट हाईवे पर आवागमन आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
126.93 लाख से बन रहा लघु सेतु
-दातागंज के मोहल्ला अरेला के पास में बनी सकरी पुलिया के पास अब लघु सेतु बन रहा है। जो 126.93 लाख रुपये से बनाया जा रहा है। इसके बन जाने से राहगीरों को जाम के झाम से निजात मिल जाएगी। कार्यदायी संस्था के अनुसार अप्रैल 2024 तक इसको पूरा बना दिया जाएगा।

--------
इन रास्तों से शाहजहांपुर के लिए जा सकते हैं।
बदायूं से उसावां वाया कलान होते हुए जलालाबाद, शाहजहांपुर है।
-बदायूं-बरेली-शाहजहांपुर है
-दातागंज के लोग समरेर से बरेली होते हुए शाहजहांपुर है।
---------
बदायूं-दातागंज-पुवायां स्टेट हाईवे पर बृहस्पतिवार से पुलिया का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। इस दौरान यहां से भारी वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है।- मनीष कुमार, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed