फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ban on cutting of trees, otherwise there is a warning of agitation

Budaun News: पेड़ों के कटान पर लगे रोक, अन्यथा आंदोलन की चेतावनी

Sun, 01 Jun 2025 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Ban on cutting of trees, otherwise there is a warning of agitation
बिल्सी। अरिहंत वृक्षारोपण समिति की मासिक बैठक शनिवार को दिधौनी स्थित पदमांचल जैन मंदिर में आयोजित की गई। इसमें वन विभाग से पेड़़ों के कटान को रोकने की अपील की गई। अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

संस्थापक प्रशांत जैन ने कहा कि पेड़ों के कटान को रोकने के लिए वन रक्षकों की रात्रि गश्त को बढ़ाया जाए। अन्यथा समिति आंदोलन के लिए विवश होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि समिति के वृक्षारोपण और संरक्षण अभियान को माफिया और वन विभाग की उदासीनता पलीता लगा रहे हैं। उन्होंने माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

जिला सचिव प्रवल वार्ष्णेय ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को सभी शुभ अवसरों पर पौधरोपण करना चाहिए। पेड़ स्वयं धूप में रहकर दूसरों को छाया देते हैं। अन्य कई प्रकारों से मानवों को लाभान्वित करते हैं। इसके बाद देव ठाकुर ने वन विभाग की उदासीनता पर सवाल किया। उन्होंने कहा कि इस समय सहसवान रेंज में हरे पेड़़ों का अवैध रूप से कटान किया जा रहा है। उन्होंने इसपर रोक लगाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशांत जैन की अध्यक्षता में हुई बैठक में विष्णु असावा, डॉ. नीरज अग्निहोत्री, पीयूष वार्ष्णेय, देव ठाकुर और वंश गिरी आदि मौजूद रहे। समिति के कार्यकर्ताओं ने एक-एक पौधा भी लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed