फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ban imposed in school on a girl student applying Tilak and tying Kalawa

Budaun News: छात्रा के तिलक लगाने, कलावा बांधने पर स्कूल में लगा प्रतिबंध

Sun, 04 May 2025 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Ban imposed in school on a girl student applying Tilak and tying Kalawa
उसहैत (बदायूं)। पूजा का तिलक लगा और हाथ में कलावा बांधकर परिषदीय स्कूल में पढ़ने गई एक छात्रा को शिक्षिकाओं ने डांटा। उन्होंने तिलक लगाकर और कलावा बांधकर स्कूल न आने की हिदायत दी है। वहीं, विश्व हिंदू परिषद ने शिक्षिकाओं पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

नगर के वार्ड पांच निवासी हिमांशु शर्मा ने बताया कि क्षेत्र के कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में उन्होंने अपनी बहन का एक सप्ताह पूर्व कक्षा छह में दाखिला कराया था। परिवार के संस्कारों को आत्मसात करते हुए उनकी बहन रोजाना पूजापाठ करके पढ़ने जाती है। वह पूजा के समय तिलक लगाती है। कलावा उसके हाथ बंधा रहता है। बृहस्पतिवार को बच्ची विद्यालय गई तो शिक्षिका फरहा और सविता ने उसे डाटा और तिलक लगाकर और कलावा बांधकर न आने की हिदायत दी।
विज्ञापन

जब यह बात उसने घर आकर बताई तो पूरा परिवार सकते में आ गया। हिमांशु अपनी बहन की बात सुनकर स्कूल गया तो उससे कह दिया गया कि उनके यहां यही नियम चलता है। जैसा कहा गया है वैसा ही करें। शिक्षिका फरहा का कहना है उन्होंने बच्चों को बिन्दीनुमा तिलक लगाने को मना किया है। उनका कहना है उपवास के दिन तिलक लगा कर आ सकते हैं, रोज नहीं आ सकते। दूसरी शिक्षिका ने फोन नहीं उठाया, इसलिए बात नहीं सो सकी। विश्व हिन्दू परिषद के जिला महामंत्री उज्ज्वल गुप्ता ने इसका विरोध किया है और कहा है कि ऐसी शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। कार्रवाई नहीं होती है तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed