{"_id":"caed7d28eea6b6e9428478ae68d974ae","slug":"balaji-maharaj-have-learned-to-live-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालाजी महाराज ने जीना सीखा दिया...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालाजी महाराज ने जीना सीखा दिया...
badaun
Updated Fri, 03 Apr 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री संकट मोचन बालाजी दरबार समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को संकटमोचन बालाजी दरबार में हनुमान जयंती एवं वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। बालाजी महाराज को छप्पन भोग लगाया गया साथ ही शृंगार कर महाआरती गाई। जिसमें सैकड़ों भक्तों ने हाजिरी लगाई। भंडारे में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
हनुमान जयंती के अवसर पर सुबह से ही भक्तों का सैलाब संकटमोचन दरबार में उमड़ने लगा। भगवान को छप्पन भोग लगाया। शाम तक चले भंडारे के उपरांत संध्याकाल में बाबा के भजन प्रस्तुत किए गए। इसमें आकाशवाणी के कलाकार पंडित प्रवीण भारद्वाज ने आपने अपना बनाया मेहरबानी आपकी..., बालाजी महाराज ने जीना सीखा दिया..., आ गए तेरे दीवाने जरा परदा हटाइए... मेरे दु:ख के दिनों में ये बड़े काम में आते हैं..., तेरा दर तो हकीकत में दुखियों का ठिकाना है, नजर न लग जाए आदि भजन सुनाकर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। इससे पूर्व गणेश वंदना, मां शारदे वंदना हुई। पंडित योगेश तिवारी, पंडित रवि भारद्वाज, बब्लू भाई का सहयोग रहा। कार्यक्रम में हरीश चंद्र शर्मा, प्रतिभा शर्मा, चंद्रप्रकाश गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, शिवओम, जोगेश, अमित, प्रतीक, स्वतेश, दिनेश चंद्र रस्तोगी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
भक्ति के प्रतीक हैं भगवान हनुमान
बदायूं। ग्राम मल्लाहपुर में आयोजित हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित महालक्ष्मी नारायण यज्ञ के दौरान प्रवचन करते हुए स्वामी रामचंद्राचार्ज महाराज ने कहा कि भगवान हनुमान भक्ति के प्रतीक हैं। विश्वास हैं, जीव को अपने अंदर रहने वाला परमात्मा क्यों नहीं दिखाई देता, क्योंकि जीवन को अपने ऊपर विश्वास नहीं है। कहा कि जहां श्रद्धा व विश्वास नहीं है वहां भक्ति नहीं है। धर्म से जुड़े व्यक्ति पर तमाम तरह के विकार तो आते हैं, लेकिन आस्थावान व्यक्ति का विकार कुछ बिगाड़ नहीं पाते हैं। इस दौरान केशव सिंह, लड्डू पहलवान, पुष्पपाल सिंह, देवेंद्र सिंह, संजय सिंह, धर्मेंद्र यादव, ओमेंद्र, ध्रुव, राधारमण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन