फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bajrang Dal and VHP burnt effigies, demonstrated

Budaun News: बजरंग दल और विहिप ने फूंका पुतला, प्रदर्शन

Thu, 03 Aug 2023 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Aug 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Bajrang Dal and VHP burnt effigies, demonstrated
कलक्ट्रेट तिराहे पर विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने नूंह की घटना के विरोध में पुतला फूंका। संवा
- हरियाणा की घटना को लेकर गांधी ग्राउंड से कचहरी तक निकाला जुलूस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। हरियाणा के नूंह में हुई घटना को लेकर बुधवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गांधी ग्राउंड से लेकर कचहरी तिराहे तक जुलूस निकाला और पुतला भी फूंका। उन्होंने इस संबंध में पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा।
बुधवार को विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री राजेश सिंह, जिलाध्यक्ष नीरज रस्तोगी, बजरंग दल के जिला मंत्री उज्जवल गुप्ता के निर्देशन में कट्टरपंथियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। राजेश सिंह ने कहा कि हरियाणा के नूंह में बजरंग दल की शोभायात्रा पर हमला पूर्व नियोजित था। इस हमले में बजरंग दल के तीन कार्यकर्ता शहीद हो गए।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष नीरज रस्तोगी ने कहा कि हरियाणा की घटना से पूरे देश में रोष व्याप्त है लेकिन अब तक दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने इसके विरोध में कलक्ट्रेट चौराहे पर नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते हुए पुतला भी फूंका और जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर सीओ सिटी आलोक मिश्रा, कोतवाली इंस्पेक्टर पुलिस बल के साथ मौक पर पहुंच गए। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह, डीएन शर्मा, अरविंद शर्मा, विनय प्रताप सिंह, अमित सक्सेना, नीरज कोचर, शांतनु दुबे, आशू यादव, शोभित सिंह, राजीव जौहरी, रचना शंखधर, उत्कर्ष मिश्रा, शंकर प्रजापति, ऋषि वर्मा, मयंक प्रताप सिंह, शुभम रस्तोगी, मनु शर्मा और तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कलक्ट्रेट तिराहे पर विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने नूंह की घटना के विरोध में पुतला फूंका। संवा

कलक्ट्रेट तिराहे पर विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने नूंह की घटना के विरोध में पुतला फूंका। संवा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed