फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bajrang Blast wins Hero Cup, beats Sign Blast by five wickets to become champions

Budaun News: हीरो कप पर बजरंग ब्लास्ट का कब्जा, साइन ब्लास्ट को पांच विकेट से हराकर बना चैंपियन

Sun, 30 Nov 2025 11:58 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Bajrang Blast wins Hero Cup, beats Sign Blast by five wickets to become champions
बजरंग ब्लास्ट के ​खिलाड़ी ट्राफी के साथ। स्रोत एसोसिएशसन
बदायूं। बदायूं क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित हीरो कप का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला गया। इसमें बजरंग ब्लास्ट ने साइन ब्लास्ट को पांच विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार उत्कृष्ट बल्लेबाजी के लिए आयुष कुमार को दिया गया। वहीं, पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन गेंदबाजी और ऑलराउंड प्रदर्शन के आधार पर कुणाल पाल को मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।
विज्ञापन

फाइनल मैच में साइन ब्लास्ट के कप्तान विशाल राजपूत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम की शुरुआत तो ठीक रही, लेकिन बजरंग ब्लास्ट के गेंदबाजों ने मध्य ओवरों में शानदार वापसी की। साइन ब्लास्ट की ओर से हर्षित ने सर्वाधिक 33 रन की पारी खेली।
विज्ञापन

सुशांत ने 31 रन बनाए, जबकि ललन पटेल ने 14 रन का योगदान दिया। टीम ने कुल 131 रन बनाए। बजरंग ब्लास्ट की तरफ से जैद खान ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटकाए। उनके अलावा कुणाल पाल, गोविंद और श्रेयश यादव ने एक-एक विकेट लिया। दो खिलाड़ियों को बेहतरीन थ्रो पर रनआउट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

132 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बजरंग ब्लास्ट की शुरुआत कुछ खास नहीं रही, हालांकि तीसरे विकेट की साझेदारी ने मैच का रुख बदल दिया। आयुष कुमार ने 54 रन की दमदार और संयम भरी पारी खेली। उनकी इनिंग में शानदार शॉट, स्ट्राइक रोटेशन और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था। राहुल यादव ने 35 रन का महत्वपूर्ण सहयोग दिया।
टीम ने 19 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 132 रन बनाकर मैच जीत लिया और हीरो कप अपने नाम किया। साइन ब्लास्ट की तरफ से निखिल ने सबसे अच्छा प्रदर्शन करते हुए दो विकेट लिए, जबकि ललन पटेल, जुनैद खान और अमन को एक-एक विकेट मिला। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार उत्कृष्ट बल्लेबाजी के लिए आयुष कुमार को दिया गया।

वहीं, पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन गेंदबाजी और ऑलराउंड प्रदर्शन के आधार पर कुणाल पाल को मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। मुख्य अतिथि कर्नल सीताराम ने ट्रॉफी और मेडल वितरित किए। इस मौके पर राजनमनोहर, ओपी कोहली, रोटरी अध्यक्ष विपिन अग्रवाल, संगठन अध्यक्ष दीपक सक्सेना, अमरीश गोयल, एमपी सिंह, संगठन सचिव संतोष शर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन रविंद्र सक्सेना ने संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed