{"_id":"66bfa65a517a19533d08bc64","slug":"bagrans-mini-stadium-needs-a-coach-badaun-news-c-123-1-sbly1035-124211-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बगरैन के मिनी स्टेडियम को चाहिए एक कोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बगरैन के मिनी स्टेडियम को चाहिए एक कोच
विज्ञापन
बगरैन का नवनिर्मित मिनी स्टेडियम। संवाद
बगरैन। वजीरगंज ब्लॉक क्षेत्र के युवाओं को खेलकूद में आगे बढ़ाने के लिए बनाया गया मिनी स्टेडियम महज शो-पीस बना खड़ा है। यहां कोच ही नहीं है। कोच कब मिलेगा, यह किसी को पता नहीं।
मिनी स्टेडियम का निर्माण कार्य पिछले साल शुरू हुआ था। 4.60 करोड़ रुपये की लागत से तीन महीने पहले निर्माण कार्य पूरा भी हो गया। भवन से लेकर मैदान तक सबकुछ बेहतर नजर आता है, लेकिन युवाओं को खेलकूद सिखाने वाला कोच नहीं है। मिनी स्टेडियम दो माह पहले कार्यदायी संस्था के जरिये युवा कल्याण प्रादेशिक दल को हैंडओवर किया जा चुका है। अब इसकी देखरेख ब्लॉक के क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी कर रहे हैं।
ऐसा भी नहीं कि मिनी स्टेडियम की ओर इलाके के युवाओं का रुझान कम है। पुलिस समेत सेना में भर्ती होने के लिए इलाके के युवक दौड़ लगाने के लिए इसी मिनी स्टेडियम में आते हैं। यहां उन्हें पेयजल की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। युवा कल्याण विभाग अधिकारी हरिप्रेम ने बताया कि कोच की तैनाती के लिए प्रस्ताव भेजा जा चुका है। कोच की तैनाती शासन स्तर से होगी। बिजली कनेक्शन भी हो चुका है।
विज्ञापन
जल्द ही यहां कोच की तैनाती हो जाएगी। इसको लेकर प्रस्ताव भेजा जा चुका है। फिर मिनी स्टेडियम में कोई कमी नहीं रहेगी।- हरिप्रेम, युवा कल्याण विभाग अधिकारी