फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   'Bag-less days' to begin in council schools from the 22nd.

Budaun News: परिषदीय स्कूलों में 22 से शुरू होंगे बैगलेस-डे

Mon, 10 Aug 2026 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
'Bag-less days' to begin in council schools from the 22nd.
बदायूं। जिले के परिषदीय और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में इसी महीने से बैगलेस-डे की शुरुआत होगी। इसकी शुरुआत 22 अगस्त से होगी। अभियान 14 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान प्रत्येक शनिवार को बच्चों को स्कूल बैग और किताबों के बोझ से अलग रखते हुए उनकी रुचि के अनुसार विभिन्न गतिविधियों में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार के अनुसार, बैगलेस-डे का उद्देश्य बच्चों को केवल कक्षा में किताबों के माध्यम से पढ़ाने के बजाय उन्हें गतिविधियों और व्यवहारिक अनुभवों से सीखने का अवसर देना है। इसके लिए विद्यालयों में हर शनिवार अलग-अलग गतिविधियां कराई जाएंगी। इनमें बच्चों की रचनात्मक क्षमता, संवाद कौशल, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और व्यावहारिक ज्ञान को विकसित करने पर जोर रहेगा।
विज्ञापन

बैगलेस-डे के दौरान बच्चों को सामान्य दिनों की तरह भारी स्कूल बैग लेकर विद्यालय नहीं आना होगा। गतिविधियों के माध्यम से उन्हें सीखने और अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। विद्यालय स्तर पर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अलग-अलग शनिवार को विभिन्न प्रकार की गतिविधियां संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर शनिवार बदलेगी गतिविधि
अभियान के तहत हर शनिवार बच्चों के लिए अलग गतिविधि निर्धारित की जाएगी। इससे विद्यार्थियों में पढ़ाई के साथ खेल, कला, रचनात्मकता और व्यवहारिक ज्ञान के प्रति रुचि पैदा करने का प्रयास किया जाएगा। शिक्षक भी बच्चों को गतिविधियों में शामिल कर उनकी प्रतिभा को पहचानने और उसे निखारने का काम करेंगे।


कस्तूरबा विद्यालय भी होंगे शामिल
बैगलेस-डे की व्यवस्था केवल परिषदीय विद्यालयों तक सीमित नहीं रहेगी। जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में भी इसे लागू किया जाएगा। इससे यहां रहने वाली छात्राओं को भी शनिवार को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से सीखने और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed