फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Baduan honor killing two brothers killed their sister few steps before police station now arrested her twins father absconding

बदायूं में एक और ऑनरकिलिंग: थाने से चंद कदम दूर भाइयों ने काटा बहन का गला, हाईकोर्ट से मांगी थी सुरक्षा

Thu, 29 Jul 2021 12:55 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 29 Jul 2021 12:55 PM IST
सार

- युवती रिश्तेदार प्रेमी के साथ चली गई थी, शादी के बाद हाईकोर्ट ने दिए थे सुरक्षा के आदेश
- पति ने जुड़वां ससुर समेत चार पर कराई रिपोर्ट, दो आरोपी भाई पुलिस की हिरासत में

विज्ञापन
Baduan honor killing two brothers killed their sister few steps before police station now arrested her twins father absconding
युवती को मारी गोली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बदायूं से तीन दिन बाद ही दिल दहला देने वाला मामला एक बार फिर सामने आया है। बदायूं के बिल्सी इलाके में तीन दिन पहले ऑनरकिलिंग की घटना के बाद ऐसा ही दूसरा मामला दातागंज में हुआ है। यहां थाने से चंद कदम दूर एक युवती की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी गई।

विज्ञापन


पुलिस ने हत्या के आरोप में युवती के दो भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। युवती दातागंज के एक गांव निवासी दो जुड़वा भाइयों की बेटी है। दरअसल जुड़वा भाइयों ने एक ही महिला से शादी कर रखी है। युवती समेत इनके कई बच्चे हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार युवती 22 जून को बरेली निवासी रिश्तेदार युवक के साथ चली गई थी। परिवार ने उसे नाबालिग दिखाकर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। आरोप यह भी था कि वह घर में रखे करीब तीन लाख रुपये भी ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती ने इसके जवाब में शादी कर हाईकोर्ट में खुद को बालिग बताया था। हाईकोर्ट ने इस बारे में दातागंज पुलिस को निर्देश दिया था कि नवदंपती की सुरक्षा सुनिश्चित करे।

बताते हैं कि बुधवार को नवदंपती दातागंज में पुलिस को बयान दर्ज कराने आ रहे थे। लड़की के घरवालों को कहीं से इस बात की भनक लग गई और उन्होंने नवदंपती को थाने से पहले ही घेर लिया।


बीती रात(बुधवार-गुरुवार की मध्यरात्रि को) करीब साढ़े बारह बजे के घटनाक्रम में पति ने भागकर अपनी जान बचाई लेकिन युवती के भाइयों ने बहन की बेरहमी से हत्या कर दी। पीड़ित पति ने पत्नी के जुड़वां पिताओं के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई है। अभी लड़की के जुड़वां पिता फरार बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed