फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   badaun sharad utsav

दूसरे दिन शरदोत्सव में गूंजी पायलों की झंकार

Fri, 12 Dec 2014 11:49 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Fri, 12 Dec 2014 11:49 PM IST
विज्ञापन
badaun sharad utsav
बदायूं क्लब में जूनियर और सीनियर वर्ग के कलाकारों ने अपनी छटा बिखेरी। पायलों की झंकार से नन्हें कलाकारों ने दर्शकों का मन मोह लिया। पहले दिन आयोजित प्रतियोगिताओं में एकल नृत्य में दिशा शुक्ला ने प्रथम, अदा अंसारी ने दूसरा और सिदरा ने तीसरा स्थान पाया। सीनियर वर्ग में लकी माथुर ने पहला, उजमा ने दूसरा और शिवानी ने तीसरा पुस्कार प्राप्त किया। फैंसी ड्रेस में लक्षिता प्रथम और विदुषी शंकर दूसरे स्थान पर रहीं। शाम को आयोेजित कार्यक्रम की अध्यक्षता अधीक्षण अभियंता अनूप चंद्रा ने की। 
विज्ञापन

पूर्व ब्लाक प्रमुख धीरज सक्सेना ने कहा कि सामाजिक समरसता के लिए शरदोत्सव की प्रस्तुतियां बेहतर प्रयोग है। इसके आयोजक इसके लिए धन्यवाद के पात्र हैं। दूसरे दिन भी विभिन्न प्रस्तुतियों पर प्रतियोेगिताएं रखी गईं। सामूहिक नृत्य में रॉक स्टार ग्रुप, आरएस डांस ग्रुप, तरंग स्कूल ग्रुप की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। आयोजक मंडल के प्रमुख अशोक सक्सेना ने कहा कि तीसरे और अंतिम दिवस कलाकारों को पुरस्कार दिए जाएंगे। सभी प्रतिभागी कलाकार इसमंच से सम्मान योग्य पाए गए हैं। स्थान प्राप्त करने वालों को प्रथक से पुरस्कृत किया गया है। समापन पर मुंबई और दिल्ली के म्युजिकल ग्रुप आकर्षण का कें द्र बनेंगे।
विज्ञापन

मैजिशियन हैरी ने पंडाल में हैरतअंजेज आइटम पेश कर खूब तालियां बटोरीं।
वैशाली फिल्म्स क्रियेशन के अशोक सक्सेना, दीपक सक्सेना, आजाद सक्सेना, प्रदीप भदौरिया, वैशाली सक्सेना, सपना, राजीव भारतीय, आयुष, नवीन सक्सेना, सिम्मी, दरख्शा, विमलेश, इकबाल, अरुलम, डॉ. इजहार अहमद, भावेश सक्सेना, अंजू सक्सेना, अफसर अली आदि का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed