फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Badaun people are expert in breaking traffic rules... challans worth Rs 2 crores

Budaun News: यातायात नियम तोड़ने में माहिर हैं बदायूं वाले... दो करोड़ के करा बैठे चालान

Sat, 21 Oct 2023 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Oct 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Badaun people are expert in breaking traffic rules... challans worth Rs 2 crores
बदायूं। जिले के लोग यातायात नियमों के प्रति कितने सजग है, आंकड़े इसकी गवाही दे रहे है। बिना हेलमेट, सील्ट बेल्ट और कागजात के यातायात पुलिस ने तीन माह में दो करोड़ के चालान काटे हैं। इनमें से सरकार के खजाने में 18.10 लाख रुपये जमा भी हो चुके हैं, जबकि बाकी 1.90 करोड़ की वसूली के लिए पुलिस नोटिस भेज रही है।
विज्ञापन


अगस्त से अक्तूबर तक तीन माह के आंकड़े बताते हैं कि जिले में 15,388 चालान यातायात पुलिस ने किए हैं। इन पर दो करोड़ का जुर्माना लगाया गया है। इसके बाद भी लोग यातायात नियमों के प्रति सजग नहीं हैं। अब भी सड़कों पर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। कार चलाते वक्त सील्ट बेल्ट और बाइक चलाते वक्त हेलमेट न लगाना यहां के लोगों की आदत बन गई है।
विज्ञापन

जिनके चालान काटे गए हैं, उनकी धनराशि जमा न करने वालों को पुलिस रिमाइंडर भेजेगी और धनराशि जमा कराने का काम करेगी। रिमाइंडर के बाद भी चालान की रकम जमा नहीं की तो चालान कोर्ट भेज दिया जाएगा। वहां पर वकील के माध्यम से जुर्माना सहित जमा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



ट्रैफिक पुलिस की स्थिति
- ट्रैफिक पुलिस में एक टीआई, आठ टीएसआई, 20 हेड कांस्टेबल, आठ सिपाही समेत 52 होमगार्ड तैनात हैं। कुल मिलाकर 89 अधिकारी एवं कर्मचारी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था संभाले हैं।



माहवार चालान की स्थिति
अगस्त - 5,973

सितंबर -4,471

अक्तूबर -4,944

अगस्त - 88

सितंबर-48

19 अक्तूबर तक सीज वाहन-94


जिले में लगातार अभियान चलाकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। सख्ती भी की जा रही है। लगातार बिना हेल्मेट, बिना सीटबेल्ट के लोगों का चालान कर पुलिस उन्हें सबक दे रही है। सख्ती के साथ आगे भी चालान होते रहेंगे। - अरिहंत कुमार, टीआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed