फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   badaun news: villagers were going to punish the accused themselves

बदायूं कांडः पुलिस न पकड़ती तो आरोपी को खुद सजा देने वाले थे आक्रोशित गांव वाले

Sun, 10 Jan 2021 03:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 10 Jan 2021 03:21 AM IST
विज्ञापन
badaun news: villagers were going to punish the accused themselves
गिरफ्त में आरोपी... - फोटो : amar ujala

सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के आरोपी पुजारी सत्यनारायण दास की करतूत से गांववाले इस कदर नाराज थे कि उनके सिर पर खून सवार था और पुलिस के साथ ही वे भी उसकी तलाश में जुटे हुए थे। गनीमत रही कि वह उनके हत्थे नहीं चढ़ा वरना गांव वाले उसकी जान ले लेते।

विज्ञापन


पुजारी के पकड़े जाने की बात जब गांववालों को हुई तो भारी संख्या में लोग इकट्ठे होकर मौके पर पहुंच गए और उन्होंने पुलिस वालों की बाइक घेर ली। गांववाले आरोपी को उनके हवाले करने की मांग करने लगे। आक्रोशित ग्रामीण पुलिस वालों की गिरफ्त से उसे छीन पाते इससे पहले ही मौके पर पुलिस फोर्स पहुंच गई, जिस वजह से उसकी जान बच गई। 
विज्ञापन


महिला से हैवानियत के मामले में 50 हजार के इनामी पुजारी सत्यनारायण दास को पुलिस टीमें ही नहीं गांव वाले भी तलाश रहे थे। कुछ लोग तो उसे धर्मस्थल और उसके आसपास इलाके तक में खोज आए थे, लेकिन उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस उसे सर्विलांस की मदद से तलाश कर रही थी। एक टीम बरेली तो एक टीम जिले के आसपास इलाके में दबिशें दे रही थी। आखिर में वह गांव के ही पास जंगल से पकड़ा गया। बताते हैं कि बृहस्पतिवार देर रात ग्रामीणों ने दो पुलिस कर्मियों को खेतों की ओर जाते देखा था तो उन्हें शक हो गया था कि पुजारी वहीं छिपा बैठा है।

इस पर पुलिस कर्मियों के पीछे-पीछे तमाम लोग भी पहुंच गए। ये भी बताया जा रहा है कि वहां दो-चार ग्रामीण पहले से मौजूद थे। दोनों पुलिस कर्मियों ने जल्दबाजी करते हुए पुजारी को बाइक पर बैठा लिया, लेकिन तब तक ग्रामीणों ने उनकी बाइक चारों ओर से घेर ली। कुछ लोग कहने भी लगे कि पुजारी को उन्हें सौंप दिया जाए।


बताते हैं कि उन्होंने पुजारी को बाइक से उतारने की कोशिश भी की, लेकिन तब तक पुलिस की अन्य टीमें मौके पर पहुंच गईं। इससे पुजारी की जान बच गई। यही वजह रही कि आरोपी को मेडिकल परीक्षण कराने के दौरान से लेकर जेल भेजने तक कई थानों की पुलिस मौजूद थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed