{"_id":"6223acdf987d2040122a9283","slug":"badaun-news-bike-and-cycle-collide-on-on-meerut-highway-two-people-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं : मेरठ हाईवे पुलिया पर बाइक और साइकिल की भिड़ंत, दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं : मेरठ हाईवे पुलिया पर बाइक और साइकिल की भिड़ंत, दो लोगों की मौत
Sun, 06 Mar 2022 12:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहसवान (बदायूं)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहसवान (बदायूं)
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 06 Mar 2022 12:03 AM IST
सार
इसमें 35 वर्षीय साइकिल सवार इकरार हुसैन और 40 वर्षीय बाइक सवार नरेंद्र की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोतवाली क्षेत्र में बदायूं मेरठ राजमार्ग पर शनिवार रात चोई की पुलिया पर बाइक और साइकिल में टक्कर हो गई। इसमें 35 वर्षीय साइकिल सवार इकरार हुसैन और 40 वर्षीय बाइक सवार नरेंद्र की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन
कस्बे के मोहल्ला मुहीउद्दीनपुर निवासी इकरार हुसैन (35) चोई के नगला गांव में बाल काटने की दुकान चलाते थे। शनिवार देर रात करीब दस बजे इकरार साइकिल से घर लौट रहे थे। जैसे ही बदायूं-मेरठ राज्यमार्ग पर आए कि पीछे से तीव्र गति से आई मोटर साइकिल ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। इससे जहां इकरार बुरी तरह घायल हुए वहीं बाअक चालक नरेंद्र 40 भी घायल हो गए।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों व राहगीरों की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस दोनों घायलों को सीएचसी सहसवान लेकर पहुंची जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस भी पहुंच गई और पहचान के बाद परिवारों को सूचना दी गई। बताया जाता है कि नरेंद्र मूल रूप से अलीगढ़ के अतरौली के निवासी थे और सहसवान के मोहल्ला अकबराबाद में अपने मामा के घर रिश्तेदारी में आ रहे थे। रात 11 बजे करीब दोनों परिवारों के लोग सीएचसी सहसवान पहुंच गए।
विज्ञापन