{"_id":"632d83590c5c1110b408c8fe","slug":"badaun-lady-police-on-ssp-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला सिपाही ने की आत्मदाह की कोशिश: एसएसपी कार्यालय में लगाई खुद को आग, मुंशी ने पर छेड़छाड़ का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला सिपाही ने की आत्मदाह की कोशिश: एसएसपी कार्यालय में लगाई खुद को आग, मुंशी ने पर छेड़छाड़ का आरोप
Fri, 23 Sep 2022 03:49 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 23 Sep 2022 03:49 PM IST
सार
बदायूं में महिला सिपाही ने आत्मदाह का प्रयास किया है। पीड़िता महिला सिपाही जिले के उढानी थाने में तैनात थी। दो दिन पहले उसका मुंशी के साथ विवाद हो गया था। जिसका एक ऑडियो भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं में एसएसपी कार्यालय में शुक्रवार को एक महिला सिपाही ने आत्मदाह की कोशिश की। उसकी तहरीर पर मुंशी के खिलाफ छेड़छाड़ में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि महिला सिपाही उझानी कोतवाली में तैनात थी। दो दिन पहले उसकी मुंशी से हाथापाई हो गई थी। इस संबंध में एक ऑडियो भी वायरल हुआ था। जिस पर मुंशी समेत महिला सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया था।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि शुक्रवार को महिला सिपाही वर्दी में स्कूटी लेकर एसएसपी कार्यालय आई और उसने पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की। गनीमत रही कि वहां मौजूद सिपाहियों ने उसे बचा लिया। महिला सिपाही ने मुंशी सिपाही गुलाब सिंह पर छेड़छाड़ समेत कई गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन
उसने हाथापाई के बाद मुंशी के खिलाफ तहरीर दी थी। उस पर महिला सिपाही एफआईआर दर्ज कराने की मांग कर रही थी। आत्मदाह की कोशिश के बाद मुंशी गुलाब सिंह के खिलाफ छेड़छाड़ के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली गई।