फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Badaun honor killing inside story accused brutally killed couple

Horror killing: प्रेमी युगल की मौत के बाद भी लाशों को पीटते रहे हत्यारे, फावड़े से काटी गर्दन... सिर कुचला

Thu, 04 Jan 2024 01:07 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 04 Jan 2024 01:07 PM IST
सार

बदायूं के गांव परौली में महेश ने घरवालों के साथ मिलकर अपनी बेटी नीतू (19) और उसके प्रेमी जयपाल उर्फ सचिन (20) की फावड़े से काटकर हत्या कर दी थी। आरोपियों ने बड़ी ही बेरहमी से दोनों की हत्या की थी। मौत के बाद भी उनकी लाशों को पीटते रहे थे।  

विज्ञापन
Badaun honor killing inside story accused brutally killed couple
जयपाल के पिता सूरजपाल ने बताई आंखों देखी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव परौली में मंगलवार सुबह करीब साढ़े चार बजे हत्यारे नीतू और जयपाल की मौत के बावजूद उनकी लाशों पर लगातार लाठियां बरसा रहे थे। उनके सिर व गर्दन पर फावड़े मार रहे थे। दोनों की मौत हो चुकी थी लेकिन उनका गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा था। यह देखकर जयपाल के पिता सूरजपाल की रूह कांप गई थी। वह कुछ दूरी पर खड़े थे लेकिन हत्यारोपियों का गुस्सा देखकर उनकी आगे बढ़ने की हिम्मत नहीं हुई और वह नजदीक में जाकर छिप गए।  

विज्ञापन


गांव परौली निवासी सूरजपाल की झोपड़ी उनके घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर बनी है। उसी में वह रात को अपनी गाय बांध देते हैं। मंगलवार की रात क्या चल रहा था, उनको कोई जानकारी नहीं थी। वह खाना खाकर अपने घर से झोपड़ी में सोने चले गए थे। सूरजपाल का कहना है कि उन्होंने मंगलवार सुबह करीब साढ़े चार बजे अपने घर के दरवाजे पर शोर शराबा सुना था। पहले तो वह कुछ देर तक अपनी झोपड़ी में रजाई में लेटे रहे लेकिन तब शोर ज्यादा बढ़ा तो वह चारपाई से उठकर अपने घर की ओर बढ़े। 
विज्ञापन


उन्होंने देखा कि महेश और उसके परिवार वाले उसके बेटे जयपाल व अपनी बेटी नीतू पर ताबड़तोड़ लाठी-डंडों और फावड़े से हमला कर रहे थे। दोनों के सिर व गर्दन से खून की धार फूट रही थी। दोनों की मौत हो चुकी थी। उनके मुंह से कोई आवाज तक नहीं निकल रही थी। इसके बावजूद हत्यारे जयपाल व नीतू की लाशों को पीटते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


UP: बाहर चीख रहा था प्रेमी...अंदर जान की भीख मांग रहा था परिवार; खूंटे में न फंसती पैंट तो बचकर भाग जाता जयपाल

हत्यारोपियों ने जयपाल और नीतू के सिर कुचल दिए थे। भयानक दृश्य देखकर सूरजपाल की रूह कांप गई, जिससे उनकी आगे बढ़ने की हिम्मत नहीं हुई। एक बार बेटे को देखकर उन्होंने सोचा भी कि उसे बचा लें, लेकिन हमलावरों की संख्या ज्यादा थी और उन पर खून सवार था। उनके बेटे की मौत हो चुकी थी, जिससे वह पीछे लौट गए और फिर नजदीक नहीं आए।

चकनाचूर हो गया था सिर, कई जगह से टूटी हड्डियां
हत्यारोपियों ने जयपाल और नीतू के शरीर पर पूरा गुस्सा उतार दिया था। फावड़ा और लाठी-डंडे लगने से जयपाल का सिर चकनाचूर हो गया था। दोनों के शरीर की कई हड्डियां टूट गईं थीं। जयपाल के हाथ, कंधे और पीठ पर रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ। 

मां बोली- एक बेटे को खोकर तीन बच्चों को बचाया
सूरजपाल की पत्नी मनी देवी का कहना है कि उन्होंने एक बेटे को खोकर अपने तीन बच्चों को बचा लिया। उस दौरान ऐसा माहौल था कि हत्यारोपी पूरे परिवार को मार देते। जब हत्यारोपियों ने उनके घर का दरवाजा खटखटाया था तो उस समय वह जाग चुके थे। उन्हें नहीं पता कि नीतू किस समय उनके घर आ गई थी। जैसे ही उनके बेटे जयपाल ने घर का दरवाजा खोला तो वह और नीतू घर के बाहर भागे। तभी आरोपी उन पर हमलावर हो गए। 

आरोपियों ने जयपाल की गर्दन में फावड़ा मार दिया था। उसकी काफी गर्दन भी कट चुकी थी। यह देखकर उन्होंने छोटे बेटे मनमोहन, रामखिलाड़ी और बेटी खुशवती को घर के अंदर कर लिया और अंदर से कुंडी लगा ली। अगर वह ऐसा नहीं करती तो दोनों की हत्या के बाद उनके परिवार को भी शायद मार दिया जाता।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed