फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Badaun depot may get 50 AC electric buses

Budaun News: बदायूं डिपो को मिल सकती हैं 50 एसी इलेक्ट्रिक बसें

Fri, 28 Jun 2024 01:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Badaun depot may get 50 AC electric buses
बदायूं। जिले के यात्रियों के लिए यह अच्छी खबर है। आने वाले समय में जिले में भी इलेक्ट्रिक बसों का संचालन होगा। यात्री आराम से बिना शोर शराबे के वातानुकूलित (एसी) बसों में सफर कर सकेंगे। पहले फेज में केवल शहर में चार्जिंग प्वाइंट बनाया जाएगा। जहां दूरदराज से आने वाली बसें चार्ज की जाएंगी। फिलहाल चार्जिंग प्वाइंट बनाने के लिए जगह तलाशी जा रही है।
विज्ञापन

बदायूं डिपो में वैसे तो 138 सरकारी और 43 अनुबंधित बसें हैं। यहां एक भी इलेक्ट्रिक बस नहीं है, जबकि नजदीकी जिला बरेली में कई इलेक्ट्रिक बसें चल रहीं हैं। प्रदेश सरकार की कोशिश है कि प्रत्येक जिले में वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों को चलाया जाए, ताकि खर्चा कम और आमदनी ज्यादा हो। इससे प्रदूषण भी नहीं होगा।
विज्ञापन

इस योजना को दो फेज में बांटा गया है। पहले फेज में बड़े शहरों को एक-दूसरे से जोड़ने की कोशिश की जा रही है। इसके तहत इलेक्ट्रिक बसों को दूसरे जिलों तक चलाया जाएगा। उस रूट पर रास्ते में जो भी जनपद पड़ेगा वहां चार्जिंग प्वाइंट बनाया जाएगा। कुछ इलेक्ट्रिक बसों को बदायूं होते हुए कौशांबी तक चलाने की योजना है। इसके लिए बदायूं शहर में भी चार्जिंग प्वाइंट बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि अभी इसके लिए जगह चिह्नित नहीं हो पाई है। यहां रोडवेज बस अड्डे का निर्माण पहले से प्रस्तावित है। इससे रोडवेज बस अड्डे पर चार्जिंग प्वाइंट बनना संभव नहीं है। वर्कशॉप में इतनी जगह नहीं है कि वहां चार्जिंग प्वाइंट बनाया जा सके। इसलिए दूसरे कहीं स्थान पर प्वाइंट बनाने की तैयारी है। परिवहन निगम की ओर से उसके लिए जगह देखी जा रही है। जल्द ही चार्जिंग प्वाइंट बनाने का काम शुरू हो जाएगा। बदायूं में दूसरे फेज में करीब 50 वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसें मिलने की उम्मीद है।


बदायूं को वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसें दूसरे फेज में मिलेंगी। पहले फेज में केवल चार्जिंग प्वाइंट बनाने का काम शुरू होगा, ताकि इधर से गुजरने वाली इलेक्ट्रिक बसें चार्ज हो सकें। - आरपी सिंह, जेई परिवहन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed