फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   badaun,badaun 145 vidhan sabha 2022, bisauli 142 vidhan sabha 2022, sahaswan 143 vidhan sabha 2022, bilsi 144 vidhan sabha 2022, shekhupur 146 vidhan sabha 2022, dataganj 147 vidhan sabha 2022

अपने ही निकले दगाबाज, गिराया कैप्टन का जहाज

Sat, 12 Mar 2022 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 01:38 AM IST
विज्ञापन
badaun,badaun 145 vidhan sabha 2022, bisauli 142 vidhan sabha 2022, sahaswan 143 vidhan sabha 2022, bilsi 144 vidhan sabha 2022, shekhupur 146 vidhan sabha 2022, dataganj 147 vidhan sabha 2022
दातागंज के सपा प्रत्याशी के आवास पर चुनावी मंथन करते पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव। संवाद - फोटो : BADAUN
दातागंज (बदायूं)। दातागंज विधानसभा चुनाव हारने की सपा प्रत्याशी कैप्टन अर्जुन सिंह को सबसे बड़ी वजह ये रही कि उन्हें अपनों के भितरघात का सामना करना पड़ा। इस सीट से सपा जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव अपने बेटे को चुनाव लड़ाना चाहते थे लेकिन पार्टी को ये मंजूर नहीं था। पार्टी ने कैप्टन अर्जुन सिंह को टिकट दिया। जिलाध्यक्ष की नाराजगी और उनके समर्थकों में मायूसी से उन्हें काफी नुकसान हुआ। इसका परिणाम ये रहा कि उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शुक्रवार को सपा के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव चुनावी मंथन करने दातागंज के सपा प्रत्याशी रहे कैप्टन अर्जुन सिंह के आवास पहुंचे। उस दौरान सपा नेता मोहम्मद इशाक, दलवीर सिंह यादव, सुखपाल सिंह यादव, सुरेंद्र फौजी, मोहम्मद रऊफ और घनेंद्र पाल सिंह भी मौजूद थे। चुनाव हारने पर चर्चा हुई तो तमाम सपा कार्यकर्ताओं ने इसका ठीकरा सपा जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव पर फोड़ दिया।
विज्ञापन

कैप्टन अर्जुन सिंह के पिता नरेश प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि जब प्रेमपाल सिंह यादव के बेटे को को टिकट नहीं मिला तो उन्होंने हमारा साथ नहीं दिया। चुनाव हराने के लिए उन्होंने अपने सगे भतीजे सुभाष यादव को राष्ट्रीय परिवर्तन दल से मैदान में खड़ा कर दिया। जबकि क्षेत्र के सभी लोग जानते थे कि दातागंज सीट पर सपा और भाजपा की टक्कर है। कैप्टन अर्जुन सिंह की काफी अच्छी पकड़ थी। क्षेत्र की जनता भी चाहती थी कि वह चुनाव जीतें लेकिन जिलाध्यक्ष टिकट न मिलने की खीझ निकाल रहे थे। जब उनके भतीजे को क्षेत्र से वोट मिलते दिखाई नहीं दिए तो उन्होंने भाजपा का समर्थन करना शुरू कर दिया। एक-एक व्यक्ति का उन्होंने भाजपा को वोट दिलवाया। यही वजह रही कि दातागंज से सपा चुनाव हारी। इस मंथन के दौरान तमाम कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष के पद से प्रेमपाल सिंह यादव को हटाने की मांग की। इस पर पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
अपने गांव तक के वोट भाजपा को डलवाए
नरेश प्रताप सिंह के मुताबिक सपा जिलाध्यक्ष ने अपने गांव कलौरा तक के वोट भाजपा को डलवाए। कलौरा गांव यादव बाहुल्य है। यहां हर चुनाव में एक हजार से ज्यादा वोट सपा को पड़ता है लेकिन इस चुनाव में केवल 674 ही वोट पड़े जबकि 374 वोट भाजपा को गए।

-
आरोप कोई कुछ भी लगा सकता है। मैं इन बातों पर विश्वास नहीं करता। मेरे बेटे को पार्टी ने टिकट नहीं दिया तो वह चुनाव नहीं लड़ा। मैंने पूरे मन से पार्टी प्रत्याशियों को लड़ाया है।
- प्रेमपाल सिंह यादव, सपा जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed