{"_id":"671432aa2c0c4522520b0664","slug":"badaun-and-amroha-team-victorious-in-kabaddi-competition-badaun-news-c-123-1-sbly1029-128048-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कबड्डी प्रतियोगिता में बदायूं और अमरोहा की टीम विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कबड्डी प्रतियोगिता में बदायूं और अमरोहा की टीम विजयी
Sun, 20 Oct 2024 03:58 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sun, 20 Oct 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
प्रतियोगिता में जीत हासिल करने के बाद खुशी मनाते खिलाड़ी। स्त्रोत पुलिस विभाग
बदायूं। पुलिस लाइंस के मैदान में तीन दिवसीय अंतरजनपदीय कबड्डी कलस्टर महिला, पुरुष, जिमनास्टिक एवं खो-खो प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता में बदायूं की टीम पीलीभीत को हराकर विजेता बनी। वहीं, महिला वर्ग में अमरोहा ने बरेली को हराकर फाइनल मुकाबला जीता।
प्रतियोगिता में बरेली जोन के सभी नौ जनपदों के लगभग 150 महिला, पुरुष खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। पहला फाइनल मैच कबड्डी पुरुष वर्ग का बदायूं और पीलीभीत के बीच खेला गया।
बदायूं ने 32-20 अंकों के साथ फाइनल मैच जीता। महिला वर्ग कबड्डी का फाइनल मैच अमरोहा और बरेली के बीच हुआ। अमरोहा की टीम ने 30-13 अंकों जीत प्राप्त कर फाइनल मैच जीता।
विज्ञापन
जिमनास्टिक पुरुष वर्ग में बदायूं ने 30-10 से बिजनौर कोहराकर मैच जीता। खो-खो प्रतियोगिता पुरुष वर्ग का फाइनल मैच बदायूं और पीलीभीत के बीच खेला गया। इसमें पीलीभीत ने 17-16 अंकों के साथ बदायूं को हराया। खो-खो महिला वर्ग का फाइनल मैच बदायूं और अमरोहा के बीच खेला गया। अमरोहा ने 11-07 अंकों के साथ यह मुकाबला जीता। एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी अमित रिछारिया, बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपेश कुमार, रामदास यादव, रामअवतार आदि मौजूद रहे।