{"_id":"64287dca939865e1a10e3444","slug":"bad-weather-strong-wind-and-rain-left-the-farmers-nowhere-badaun-news-c-4-1-114935-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बिगड़ा मौसम... तेज हवा और बारिश ने किसानों को कहीं का न छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बिगड़ा मौसम... तेज हवा और बारिश ने किसानों को कहीं का न छोड़ा
विज्ञापन
(01 बीडीएन-25)खेतो में गिरी गेंहू की फसल।संवाद
- दिन में धूप निकलने से मिली राहत, शाम को फिर घिर आए बादल
- अब कटी फसल के भीगने से उसके सड़ने की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। पहले हुई बारिश से ही किसानों को खासा नुकसान हुआ था। अब कटी फसल के भीगने से उसके सड़ने की आशंका पैदा हो गई है। जिले के कुछ इलाकों में ओले भी गिरे हैं। इससे पकी खड़ी गेहूं की फसलों को खासा नुकसान हुआ है। शुक्रवार तड़के और फिर रात पौने आठ बजे के बाद हुई तेज बारिश ने किसानों को और संकट में डाल दिया है, हालांकि दिन में धूप निकलने से किसानों को कुछ राहत मिली, लेकिन शाम को फिर बादल डराने लगे।
जिले में बृहस्पतिवार से शनिवार तड़के तक रुक-रुककर हुई बारिश ने किसानों की सांसें रोक दी हैं। बेमौसम बारिश के साथ तेज हवा चलने से खेतों में लगभग पक चुकी गेहूं की फसल गिर गई है। इससे किसानों को खासा नुकसान हुआ है। किसान रामकृष्ण ने बताया कि हवा के साथ बारिश हो रही है फिर धूप निकल रही है, फिर बारिश हो ही है। इससे फसल बर्बाद होती रही है। मौसम ठंडा होने से गेहूं की फसल पक नहीं पा रही है।
8.75 मिमी हुई बारिश
शुक्रवार रात से शनिवार सुबह के बीच 8.75 मिमी बारिश हुई है। इससे पहले भी मार्च में चार बार बारिश हो चुकी है। मार्च में अब तक 20.25 एमएम बारिश हुई। अप्रैल के पहले ही दिन हुई बारिश को मिलाकर अब तक 29 मिमी बारिश हो चुकी है।
विज्ञापन
खेतों में पानी भरने से बर्बाद हो रही फसल
शुक्रवार रात आई बारिश की वजह से खेतों में पानी भर गया है। हालांकि दिन में तेज धूप निकलने से कुछ राहत मिली, लेकिन अगर ऐसे ही मौसम बिगड़ता रहा तो आने वाले समय में बहुत दिक्कत हो जाएगी। -आलोक कुमार, रिसौली
रात-दिन रखवाली करके छुट्टा पशुओं से जैसे-तैसे फसल बचाई, लेकिन अब मौसम की मार से फसल बर्बाद हो रही है। अगर जल्द मौसम पूरी तरह से सही नहीं हुआ। तो गेहूं की फसल पूरी तरह से तबाह हो सकती है। -दिनेश शर्मा, नगला वन
आज पूरे दिन धूप निकली है। इसका फायदा किसानों को मिलेगा। इससे खेेतों में बारिश की वजह से जो नमी आयी थी, वह पूरी तरह से खत्म हो जाएगी। ऐसे में किसानों को दिक्कत नहीं होगी। हालांकि गेहूं की फसल पकने में कुछ समय बढ़ गया है।
- डीके सिंह, जिला कृषि अधिकारी