फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Baba Ji, will you also run a bulldozer on the house of your rapist MLA

Budaun News: क्या बाबा जी, अपने बलात्कारी विधायक के मकान पर भी बुल्डोजर चलवाएंगे

Sun, 15 Dec 2024 12:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Baba Ji, will you also run a bulldozer on the house of your rapist MLA
बदायूं। बिल्सी के भाजपा विधायक हरीश शाक्य व उनके भाई समेत 16 लोगों पर मुकदमे के आदेश के बाद सपा व सांसद आदित्य यादव ने एक्स पर लिखकर राजनीति गर्मा दी है। सांसद ने एक्स पर कहा है कि बदायूं के बलात्कारी विधायक व उनके परिजन बेटियों का गैंगरेप करते हैं। जमीन कब्जाते हैं। कोर्ट ने एफआईआर और कार्यवाही के निर्देश दिए हैं, लेकिन अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। क्या बाबा जी, अपने बलात्कारी विधायक के मकान पर भी बुल्डोजर चलवाएंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा समाजवादी पार्टी ने भी एक्स पर भाजपा सरकार को घेरने की कोशिश की है। एक्स पर लिखा है कि सीएम योगी का बलात्कारी संरक्षण और जमीन कब्जे का मॉडल। आगे लिखा है कि सीएम योगी के विधायक और उनके परिजन बहन-बेटियों का गैंगरेप करते हैं। जमीनें कब्जाते हैं। सीएम योगी ऐसे अपने खासमखास लोगों को सत्ता की ताकत से बचाते हैं।
विज्ञापन

एक्स पर सपा ने मुख्यमंत्री से पूछा है कि वह बताएं कि अन्य किसी व्यक्ति पर तो तुरंत फर्जी मुकदमा भी दर्ज हो जाता है और त्वरित कार्रवाई भी होती है, लेकिन भाजपाई बलात्कारी, भूमाफिया को सीएम योगी का स्पेशल संरक्षण क्यों। सपा व सांसद आदित्य यादव के ट्वीट के बाद यह साफ हो गया कि विधायक हरीश शाक्य के मुद्दे को लेकर सपा मुखर है। वह इस मुद्दे को सदन में भी उठा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन





विधायक बोले-राजनीतिक छवि खराब करने के लिए रची साजिश
बिल्सी के विधायक हरीश शाक्य ने शनिवार को एक पत्र जारी कर कहा कि उन पर लगाए गए सारे आरोप बेबुनियाद हैं। आरोप लगाने वाले युवक के पिता ने 2022 में बरेली की फर्म माधव इन्फ्रा डेवलपर्स से जमीन का एग्रीमेंट किया था। इसके तहत उन्होंने रुपये लेकर रजिस्ट्री कार्यालय में 2024 तक 60 बैनामे किए। रुपयाें को लेकर फर्म से विवाद होने पर अधिकारियों से शिकायत की गई।

23 सितंबर व 9 नवंबर को डीजीपी व एडीजी को शिकायती पत्र दिए गए। आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की गई। उसमें दुष्कर्म की घटना का कोई जिक्र नहीं है। उन्होंने कहा कि उनके परिजन ने विधिवत रुपये देकर प्लॉट खरीदे हैं। उनकी राजनीतिक छवि खराब करने के लिए यह साजिश रची गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed