{"_id":"581204e84f1c1b944ebc3e9c","slug":"baba-garib-das-demostraation-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा गरीबदास का आमरण अनशन तुड़वाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा गरीबदास का आमरण अनशन तुड़वाया
ब्यूरो/बदायूं
Updated Thu, 27 Oct 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली-कासगंज रूट पर ट्रेनों का संचालन किए जाने की मांग को लेकर जिंदा रहते हुए समाधि लेने का ऐलान करने वाले बाबा गरीबदास का आमरण अनशन गुरुवार को समाप्त हो गया। एडीएम प्रशासन एके श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट श्रीराम यादव एवं मंडल परिचालन प्रबंधक(डीओएमजी) दिलीप कुमार वर्मा ने जूस पिलाकर अनशन समाप्ता कराया। डीओएमजी ने पांच दिसंबर तक ट्रेनों का संचालन बरेली तक कराने का आश्वासन दिया।
भाकियू (टिकैत गुट) के बैनर तले चल रहे धरने प्रदर्शन के बाद आमरण अनशन पर बैठे बाबा गरीबदास आमरण अनशन पर बैठ गए थे। इसके बाद उन्होंने बुधवार को समाधि लेने का ऐलान कर दिया था। इससे प्रशासनिक एवं रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया था। एडीएम प्रशासन और डीओएमजी ने बाबा को ट्रेनों का संचालन कराने का आश्वासन देने के बाद करीब पौने चार बजे शाम को अनशन समाप्त कराया। इस दौरान बाबा ने साफ कहा कि यदि तय समय पर ट्रेनों का संचालन शुरू नहीं हुआ तो वह आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे। इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक ओपी मीणा, जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह, बीकेडी जिलाध्यक्ष राजेश सक्सेना, मंडल उपाध्यक्ष सौदान सिंह, जिला महासचिव रामाशंकर शंखधार, नरेंद्र सक्सेना, हारुन गौस, कहलन मियां, रईस अहमद, चंद्र मोहन, हाजी कमाल आदि मौजूद रहे।