दहगवां। मनोकामेश्वर मेले के दौरान हुए दगंल के आखिरी दिन 24 कुश्तियां हुईं। इसमें दूर-दराज से आए पहलवानों ने जोर आजमाइश की। पहलवानों में सियारपुर के विशेष ने फिरोजाबाद के पुष्पेंद्र को, आगरा के मकसूदन ने हारुनपुर के धर्मवीर को पटखनी दी।
फिरोजाबाद के भूपेंद्र ने कछला के अफजाल और जिजोड़ा के प्रवीण ने उसावां के करन को हराया। इसके बाद कासगंज के अजय ने खुशहालपुर के प्रमोद को, धनसारी के आदिल ने सियारपुर के अनमोल को धूल चटा दी। बनारस के सलमान ने हाथरस के कान्हा को, गंगीरी के प्रशांत ने खुशहाल पुर के प्रमोद और अयोध्या के बाबा लाठी ने नवाबगंज के गुड्डू को हरा दिया। रोमांचक कुश्ती शमशेर सिंह चौहान और आदिल के बीच हुई, जो बराबरी पर छूटी। दंगल रेफरी बाबूराम कश्यप और मदनलाल रहे। इस मौके पर मेला संचालक मयंक गुप्ता, नरेश चंद्र गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य कुलदीप गुप्ता, माधव गुप्ता, विजेंद्र यादव, सुरेंद्र वर्मा, पिंटू मोदी, जुगनू सैफी, जसवीर राणा, एके कुरैशी आदि लोग मौजूद रहे।