फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Attempted theft in Punjabi Colony, caught on CCTV camera

Budaun News: पंजाबी कालोनी में चोरी का प्रयास, सीसी कैमरे में कैद

Fri, 08 Aug 2025 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Attempted theft in Punjabi Colony, caught on CCTV camera
उझानी में साइकिल चोरी से पहले प्लांट में घुसने की को​शिश करता चोर। स्रोत: वीडियो ग्रैब - फोटो : पुलिस
उझानी। पंजाबी काॅलोनी में बुधवार दोपहर निर्माणाधीन परिसर में चोरी करने के लिए एक युवक ने घुसने का प्रयास किया, लेकिन लोगों की आवाजाही की वजह से वह अंदर नहीं जा सका। इसके बाद वह मजदूर की साइकिल उठाकर भागते समय सीसी कैमरे में कैद हो गया। इससे पहले चोर ने पानी के प्लांट में घुसने की कोशिश की।
विज्ञापन

पंजाबी काॅलोनी निवासी मधुर सचदेवा के मकान की दूसरी मंजिल का निर्माण कार्य चल रहा है। प्रथम तल पर पानी का प्लांट है। सीसी कैमरे में कैद में करीब 30 वर्षीय युवक प्लांट के दरवाजे के पास घूमता दिख रहा है। सड़क पर होकर जब भी कोई व्यक्ति निकला, चोर उसे देखकर खंडहर की ओर बढ़ जाता है। वह लोगों की आवाजाही की वजह से प्लांट के अंदर तो नहीं घुस पाया, लेकिन बाद में वह सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव गिनौारा वाजिदपुर निवासी मजदूर धर्मवीर की साइकिल उठाकर भाग गया। मजदूर ने साइकिल की खोजबीन आसपास इलाके में भी की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। बता दें कि इससे पहले मिल कंपाउंड में भी इसी तरह से साइकिल चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed