{"_id":"67718bf4012bb2c99200527c","slug":"attempt-to-grab-land-fraudulently-report-filed-against-three-badaun-news-c-123-1-sbly1018-131897-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: धोखाधड़ी से जमीन हड़पने की कोशिश, तीन पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: धोखाधड़ी से जमीन हड़पने की कोशिश, तीन पर रिपोर्ट
विज्ञापन
बदायूं। अलापुर थाना क्षेत्र के गांव चौडेरा शिकारपुर निवासी कमला देवी ने तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया है कि पति श्रीराम उर्फ हरीराम की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। इसके बाद पति के नाम की जमीन उसके नाम पर आ गई। लेखपाल ने उसके हक में फौती की है। पति की संपत्ति को विक्रय करने का उसका पूरा अधिकार है। उसने एक तिहाई जमीन का बैनामा गांव की रहने वाली गंगा कुंवारी व पुष्पा देवी के नाम तहसील दातागंज में पांच जुलाई को कर दिया।
दूसरा बैनामा भूमि का आधा भाग कैलाशवती को कर दिया था। दोनों बैनामों के दाखिल खारिज के लिए न्यायालय तहसीलदार दातागंज के न्यायालय में वाद दाखिल किए गए। आरोप है कि तीनों फर्जी कागजात के माध्यम से धोखाधड़ी कर रहे हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू की है। संवाद