फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Attempt to capture the temple by breaking the idol

Budaun News: मूर्ति खंडित कर मंदिर पर कब्जे की कोशिश

Sun, 15 Feb 2026 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Attempt to capture the temple by breaking the idol
मंदिर में जांच करते पुलिस कर्मी।संवाद - फोटो : 1
कादरचौक। शिवरात्रि से एक दिन पहले ही खुराफाती व्यक्ति ने माहौल खराब करने की नीयत से शुक्रवार देर रात वाराचिर्रा पंचायत के मजरा नरायन नगला गांव में स्थित मंदिर में देवी की मूर्ति खंडित कर दी। शनिवार सुबह जानकारी होने पर ग्रामीणों ने विरोध-प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर क्षतिग्रस्त मूर्ति को दोबारा से स्थापित कराके मामला शांत करा दिया। गांव में पुलिस तैनात है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि गांव के मंदिर में शिवलिंग के साथ ही मां काली की मूर्ति भी स्थापित है। रात में किसी शरारती तत्व ने मंदिर में स्थित देवी की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया। मंदिर का गेट खुला था, पूजा करने पहुंची महिलाओं ने मंदिर की मूर्ति का हाथ खंडित देखा तो ग्रामीणों को जानकारी दी। जानकारी के बाद तमाम ग्रामीण मौके पर जुट गए। देखते ही देखते उनमें रोष फैल गया।
विज्ञापन


बेचने वाला ही अब पुन: करना चाहता है जमीन पर कब्जा
गांव निवासी प्यारे लाल के कोई संतान नहीं थी। पति-पत्नी ने गांव के लोगों से मंदिर बनवाने की बात कही। मंदिर निर्माण के लिए स्टांप पर लिखवाकर जमीन खरीदी गई। इसके बाद पूरे गांव ने चंदा कर 2006 में मंदिर का निर्माण कराया। काफी पहले प्यारेलाल की मौत हो चुकी है। अब उनकी पत्नी के साथ पूरा गांव मंदिर पर धार्मिक आयोजन कराता है। जिस व्यक्ति से जमीन खरीदकर ग्रामीणों ने मंदिर बनवाया था अब वही मंदिर पर कुछ दिन से कब्जा करना चाह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि मंदिर में ग्राम पंचायत निधि से लगा इंडिया मार्का का नल भी उसने उखाड़कर फेंक दिया है। मंदिर के निर्माणाधीन पुजारी कक्ष पर भी वह कब्जा करने के प्रयास में लगा हुआ है। आरोप है कि शुक्रवार रात उसी व्यक्ति ने मूर्ति खंडित की है। ग्रामीणों ने मंदिर पर कब्जा करने की शिकायत भी की थी। थानाध्यक्ष विक्रम सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। गांव में शांति है। खुराफातियों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। मूर्ति का जीर्णोद्धार करा दिया गया है।

मंदिर में जांच करते पुलिस कर्मी।संवाद

मंदिर में जांच करते पुलिस कर्मी।संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed