फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Attempt made to run over a constable with a DCM truck; he saved his life by fleeing.

Budaun News: सिपाही को डीसीएम से कुचलने की कोशिश, भागकर बचाई जान

Fri, 25 Sep 2026 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Attempt made to run over a constable with a DCM truck; he saved his life by fleeing.
डीसीएम को रोकने पर ​सिपाही पर चढ़ाने का प्रयास करता चालक। स्त्रोत वीडियोग्रैब
बदायूं। सहसवान थाना क्षेत्र में पशुओं से भरे डीसीएम को रोकने की कोशिश कर रहे पुलिसकर्मी पर चालक ने वाहन चढ़ाने की कोशिश की। सिपाही ने तेजी से पीछे हटकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद पुलिस ने मामले की रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई शुरु कर दी है। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम करीब 6 बजे पुलिस कर्मी क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें पशुओं से भरी एक डीसीएम दिखाई दी। पुलिस कर्मियों ने वाहन को रोकने का इशारा किया। चालक ने पुलिस के इशारे पर वाहन रोकने के बजाय उसकी रफ्तार बढ़ा दी और सिपाही तनु को निशाना बनाते हुए डीसीएम आगे बढ़ा दिया।
विज्ञापन

अचानक वाहन अपनी ओर आता देखकर सिपाही पीछे की ओर भागा और किसी तरह उसकी चपेट में आने से बच गया। इस दौरान मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई। पुलिस कर्मियों ने वाहन को रोकने का प्रयास किया, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई। पुलिस वाहन और उसमें सवार लोगों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि डीसीएम में कितने पशु थे और उन्हें कहां से लाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया ने बताया कि ट्रक को रोकने के बाद ट्रक चालक ने स्पीड बढ़ाते हुए ट्रक को सिपाही के ऊपर चढ़ाने का प्रयास किया था। ट्रक के नंबर के आधार पर ट्रक और उसके चालक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है।

डीसीएम को रोकने पर सिपाही पर चढ़ाने का प्रयास करता चालक। स्त्रोत वीडियोग्रैब

डीसीएम को रोकने पर सिपाही पर चढ़ाने का प्रयास करता चालक। स्त्रोत वीडियोग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed