{"_id":"69a71a86bf039ba1880486cb","slug":"attacked-after-entering-the-house-report-filed-on-court-order-badaun-news-c-123-1-bdn1036-158540-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: घर में घुसकर किया हमला, कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: घर में घुसकर किया हमला, कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
दातागंज। थाना क्षेत्र के ग्राम नूरपुर में पुरानी रंजिश को लेकर एक परिवार पर जानलेवा हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित भगवानदास ने आरोप लगाया है कि गांव के ही लोगों ने घर में घुसकर फायरिंग और मारपीट की। पुलिस के शुरुआत में कार्रवाई न किए जाने पर पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली, जिसके बाद अब मामला दर्ज किया गया है।
भगवानदास ने बताया कि 23 अक्टूबर 2025 को वह अपने परिवार के साथ घर में खाना खा रहे थे। तभी गांव के ही विजेंद्र, पुष्पेंद्र, दीनदयाल, टीकाराम सहित करीब सात लोग अवैध असलहों और लाठी-डंडों के साथ घर में घुस आए। आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फायर किया, जिसमें पीड़ित बाल-बाल बच गए। हमलावरों ने परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की और घर के बाहर खड़ी बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने पहले उनकी रिपोर्ट सही से नहीं लिखी थी। अब कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज कर उपनिरीक्षक नाहर सिंह को जांच सौंपी गई है।