फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   attack on police team case accused sent to jail

Budaun News: लोगों से बोला आरोपी- मैंने बरसाये थे पुलिस पर पत्थर, गिरफ्तार कर जेल भेजा

Mon, 23 Jan 2023 08:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
attack on police team case accused sent to jail
अलापुर (बदायूं)। ककराला बवाल में शामिल एक आरोपी खुद ही पुलिस कार्रवाई में फंस गया। वह कस्बे में लोगों से कह रहा था कि उसने ही सबसे ज्यादा पत्थर पुलिस पर बरसाए थे। सूचना पर पुलिस ने उसे दबोच लिया। बाद में वीडियो से मिलान किया गया तो वह एक फुटेज में दिखा। पुलिस ने गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर हरपाल सिंह बालियान के मुताबिक ककराला बवाल में शामिल आरोपी नजीब अख्तर उर्फ गंठा रविवार सुबह पकड़ा गया। हालांकि उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं थी। रविवार सुबह आरोपियों की तलाश के दौरान पता चला कि नजीब अख्तर लोगों से यह कहते सुना गया कि इस बवाल में सबसे ज्यादा पत्थर उसने ही बरसाए थे।
विज्ञापन

पुलिस ने उसका क्या कर लिया। इस पर थाना पुलिस ने दबिश देकर आरोपी नजीब को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि यह आरोपी अब तक पुलिस से बचा हुआ था। उसे गिरफ्तार करके थाने लाया गया और घटना से संबंधित वीडियो फुटेज देखकर उसका चेहरा मिलान किया गया तो एक वीडियो में वह दिख गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि उसके हाथ में दो पत्थर भी दिखाई दे रहे हैं। अब मामले में जेल भेजे जाने वाले आरोपियों की संख्या बढ़कर 41 हो गई है। थाना पुलिस ने दोपहर के समय आरोपी नजीब को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed