{"_id":"634dac33694bfb75a32f6451","slug":"attack-on-female-head-and-husband-report-on-four-badaun-news-bly5011565157","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटियारी गांव की महिला प्रधान व उसके पति पर हमला, चार पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटियारी गांव की महिला प्रधान व उसके पति पर हमला, चार पर रिपोर्ट
विज्ञापन
अपने परिवार के साथ महिला प्रधान। संवाद
- फोटो : BADAUN
बदायूं। कादरचौक इलाके में घटियारी गांव की महिला प्रधान और उनके पति पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। उनके साथ मारपीट की, जिससे उन्हें चोट आई हैं। महिला प्रधान ने पूर्व प्रधान के बेटे समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें पुलिस ने कोटेदार समेत तीन का शांतिभंग में चालान कर दिया।
घटियारी की प्रधान किरन देवी पत्नी गोपाल कश्यप के मुताबिक वह अपने गांव में खेल मैदान का निर्माण करा रही थीं। उसके बराबर में मंदिर है। उसी दौरान गांव के प्रेम सिंह, ब्रजनंदन, कोटेदार रामकिशोर और पूर्व प्रधान का बेटा हरवीर वहां लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए। उन्होंने खेल मैदान बनाने का विरोध किया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसकी सूचना पर प्रधान के भाई और पति गोपाल कश्यप भी पहुंच गए।
आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की, जिसमें उनके चोटें आईं हैं। बाद में उन्होंने थाने जाकर चारो आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। इस पर पुलिस ने प्रेम सिंह, ब्रजनंदन और कोटेदार रामकिशोर को गिरफ्तार कर लिया। उनका शांतिभंग में चालान कर दिया गया। गोपाल कश्यप ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में डीएम, सीडीओ और डीपीआर से भी शिकायत की है, लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कराई गई। पुलिस भी आरोपियों की मदद कर रही है। एसओ वेदपाल सिंह ने बताया कि प्रधान की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है। मामला मारपीट का था। इससे शांतिभंग में चालान किया है।