फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Attachment notice pasted on the house of the absconding accused in attempt to murder

Budaun News: हत्या के प्रयास में फरार आरोपी के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा

Fri, 21 Mar 2025 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Attachment notice pasted on the house of the absconding accused in attempt to murder
सहसवान में आरोपी के मकान पर नोटिस चस्पा करती उत्तराखंड की पुलिस। स्रोत-पुलिस
सहसवान। हत्या का प्रयास समेत विभिन्न धाराओं के मुकदमे में फरार चल रहे आरोपी की तलाश में उत्तराखंड पुलिस बृहस्पतिवार को सहसवान के गांव कौल्हार पहुंची। पुलिस को आरोपी नहीं मिल सका। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के घर पर नोटिस चस्पा कर दिया। पुलिस कार्रवाई कर वापस उत्तराखंड लौट गई।
विज्ञापन

हरिद्वार कोतवाली के सहायक उप निरीक्षक भरत सिंह ने बताया कि सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव कौल्हार निवासी अतर सिंह पुत्र रामस्वरूप उनकी कोतवाली में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 494/24 में फरार चल रहा है। तीन दिसंबर को अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किए। पुलिस ने कई बार दबिश दी, लेकिन आरोपी हत्थे नहीं चढ़ा।
विज्ञापन

एएसआई ने बताया कि अब न्यायालय ने कुर्की की उद्घोषणा जारी की है। इसका नोटिस आरोपी के घर पर चस्पा किया गया है। आरोपी अगर तय तिथि पर न्यायालय में उपस्थित नहीं होता है तो उसके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed