{"_id":"6279646f54b8a344245fe509","slug":"atikeaman-badaun-news-bly48428009","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल्सी में अवैध कब्जा हटाने के लिए चलाया बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल्सी में अवैध कब्जा हटाने के लिए चलाया बुलडोजर
विज्ञापन
बिल्सी के सहसपुर गांव में सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटाता बुलडोजर। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्सी। तहसीलदार शर्मनानन्द के निर्देश पर सोमवार को तहसील क्षेत्र के गांव सहसपुर में अभियान चलाकर जमीन से अवैध कब्जों को हटाया गया।
तहसीलदार ने बताया कि अभियान के तहत भूमि को चिह्नित कर शीघ्र ही कब्जा मुक्त कराया जाएगा। सोमवार को क्षेत्र के गांव सहसपुर में इसी अभियान को शुरू किया गया। राजस्व निरीक्षक सतेती रूपक सक्सेना के दिशा निर्देशन में लेखपाल प्रेमपाल और सुभाष चंद्र ने गांव में नवीन परती के नंबर पर अवैध रूप से बनी 35 मीटर लंबी और नौ मीटर चौड़ी पक्की दीवार को तुड़वाया।
इधर, आरआई राजेश कुमार शर्मा ने क्षेत्र के गांव उघैती में मुख्य सड़क पर सरकारी भूमि पर किए अवैध कब्जे को लेकर यहां नापतौल कर तीन दिन में चिह्नित किए गए स्थान से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं। उसके बाद प्रशासन अतिक्रमण को हटाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्य सड़क पर 32-32 मीटर दोनों साइड को छोड़कर निर्माण करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि इस मानक के विरुद्ध कोई कब्जा करता है तो उसके निर्माण को धराशायी कराया जाएगा।