फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   atikarman

जेसीबी से कई जगह हटाया अतिक्रमण

Wed, 25 May 2022 06:09 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 06:09 PM IST
विज्ञापन
atikarman
शहर में अवैध कब्जा हटाती जेबीसी।संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। नगर पालिका प्रशासन ने पुलिस के सहयोग से शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान छह सड़का के आसपास अस्थायी अतिक्रमण को जेसीबी से हटाया गया।
विज्ञापन

डीएम दीपा रंजन के निर्देश पर जिलेभर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को नगर पालिका की ओर से शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। दोपहर के समय पालिका के कर्मचारियों ने नगर पालिका गेट से ही अभियान की शुरुआत कर दी। उन्होंने नगर पलिका गेट से होते हुए छह सड़का पहुंचे, वहां से हुसैन गली होते हुए दोबारा पालिका परिसर पहुंचे, इस दौरान दुकानदारों की ओर से सड़क पर किए गए अस्थायी अतिक्रमण को तोड़ दिया गया। साथ ही चेतावनी दी कि अगर दोबारा अतिक्रमण किया गया तो दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान पुलिस फोर्स होने की वजह से किसी ने अतिक्रमण हटाओ अभियान का विरोध नहीं किया।
विज्ञापन

-
दातागंज में भी गरजी जेसीबी
दातागंज। मंगलवार को कस्बे के मुख्य चौराहा, नखासा रोड, बेला डाडी रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान कुछ व्यापारियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच कहासुनी भी हुई। हालांकि अभियान लगातार चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चौराहा पर जेसीबी से दुकानों के आगे अवैैध रूप से डाली गई टिनशेड को तोड़ा गया। इसके बाद में नखासा रोड पर अनाधिकृत रूप अस्थायी तौर पर बनी दुकानों को तोड़ दिया गया। इसके बाद में मोहल्ला सड़क पर जब काफिला पहुंचा, तो एक खोखा तोड़ने को लेकर व्यापारियों की अधिकारियों से तीखी नोकझोंक हो गई, लेकिन प्रशासन ने किसी की नहीं सुनी और अवैध रूप से रखे खोखे को तोड़ दिया। वहीं बेला डांडी रोड पर जूनियर हाई स्कूल के निकट करीब डेढ़ दर्जन दुकानों के आगे की पक्की स्लिप को तोड़ा गया। संवाद

-
अलापुर में हाईवे से हटे अवैध कब्जे
अलापुर। नगर पंचायत प्रशासन ने एसडीएम और सीओ की मौजूदगी में हाईवे से अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान कई लोगों से जुर्माना भी वसूला गया।
मंगलवार को नगर पंचायत की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची, उसे देखकर लोगों ने समान समेटना शुरू कर दिया था। यहां तक की तमाम लोगों ने पहले ही अपने खोखे आदि हटा लिए। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान एसडीएम दातागंज राम शिरोमणि और सीओ प्रेम कुमार थापा मौजूद रहे। इस दौरान कई लोगों पर जुर्माना भी लगाया गया। बदायूं स्टैंड पर बनी एक दीवार को तोड़ा गया। साथ ही लोगों को भविष्य में अतिक्रमण न करने की हिदायत दी गई। इस मौके ईओ राजीव कुमार, इंस्पेक्टर एसके सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed