फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   atikarman

लालपुल पर चला अभियान, अतिक्रमण गिराए गए

Sun, 22 May 2022 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
atikarman
लालपुल पर अतिक्रमण हटाती जेसीबी। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। शहर में लालपुल तिराहे से बड़ी ज्यारत तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। सिटी मजिस्ट्रेट व प्रभारी ईओ अमित कुमार की अगुआई में चले इस अभियान में अस्थायी अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया गया। सड़कों के किनारे लोगों ने काफी जगह घेर रखी थी, जिसे जेसीबी की मदद से हटा दिया गया। अन्य कई जगहों पर भी जेसीबी चली।
विज्ञापन

जिला मजिस्ट्रेट दीपा रंजन के निर्देश पर नगर पालिका प्रशासन की ओर से शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया है। ये अभियान शहर के अंदर न चलाकर हाईवे किनारे पर चलाया गया। इस दौरान नगर पालिका की टीम ने अस्थायी अतिक्रमण को अपना निशाना बनाया। हाईवे किनारे जो भी अस्थायी रूप से कब्जा किया गया मिला उसे जेसीबी की मदद से हटा दिया गया। कुछ दुकानों के आगे लोगों ने अपना सामान रख लिया था, उन पर जुर्माना भी लगाया गया, साथ ही दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

सोत नदी के पास में बने राजा होटल की अवैध रूप से बनी चहारदीवारी को तोड़ दिया गया। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट/ ईओ अमित कुमार, सीओ सिटी अलोक मिश्रा समेत अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे। एक-दो जगहों पर व्यापारियों ने अभियान का कुछ विरोध किया, लेकिन उनकी एक न चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
पूर्व सदर विधायक का उखाड़ दिया बोर्ड, कबाड़े में फेंका
पूर्व सदर विधायक आबिद रजा के घर के आगे गली के बाहर लगा उनके नाम का बोर्ड मुख्य सड़क के किनारे लगा था। अभियान के दौरान इस बोर्ड को भी जेसीबी से उखाड़ दिया। नगर पालिका का वाहन अन्य जब्त किए गए सामान के साथ उस बोर्ड को भी रखकर ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed