फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   atikarman

वजीरगंज में टिन शेड और पक्के चबूतरों को किया ध्वस्त

Sun, 22 May 2022 12:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
atikarman
वजीरगंज में अतिक्रमण के खिलाफ चलाया गया अभियान। संवाद - फोटो : BADAUN
वजीरगंज। डीएम दीपा रंजन के निर्देश पर शनिवार को नगर में एडीएम ऋतु पूनिया व एसडीएम ज्योति शर्मा की निगरानी में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। हाईवे व बिल्सी रोड पर चले अभियान के तहत न सिर्फ अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया, बल्कि दुकानों के आगे पड़े टीन शेड व पक्के चबूतरों को भी ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

हाईवे पर सड़क के दोनों ओर लोगों ने जबरदस्त अतिक्रमण कर रखा है। अतिक्रमणकारियों से अतिक्रमण हटाने के लिए शनिवार दोपहर दो बजे का समय दिया था। दो बजते ही एसडीएम ज्योति शर्मा दो जेसीबी लेकर आ पहुंच गई। रास्ते में जो भी अतिक्रमण मिला उसे ध्वस्त करा दिया गया। इसी बीच एसडीएम रामलीला ग्राउंड में पहुंच गईं। वहां अवैध रूप से बनी दुकानों को देखकर उनका पारा चढ़ गया। उन्होंने ईओ संदीप चंद्रा को दुकानों के मालिकों को नोटिस देने का निर्देश दिए, साथ ही शासन को पूरे मामले की सही रिपोर्ट भेजने को कहा। इस मौके पर सीओ शक्ति सिंह, एसओ प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे। अभियान के दौरान एक महिला ने एसडीएम से जेसीबी न चलाने की गुहार लगाई। इस पर उन्होंने महिला की बात मान ली।
विज्ञापन

-
विधायक प्रतिनिधि से ईओ की कहासुनी
वजीरगंज। शनिवार को जब नगर पंचायत की टीम के साथ ईओ संदीप चंद्रा हाईवे स्थित गिहार बस्ती में अतिक्रमण हटाने पहुंचे, तो वहां उनकी विधायक प्रतिनिधि राहुल वार्ष्णेय से जमकर कहासुनी हुई। इस बीच काफी देर तक अभियान रुका रहा। बाद में ईओ ने मामले की पूरी जानकारी एसडीएम ज्योति शर्मा को दी, लेकिन जब तक एसडीएम मौके पर पहुंची मामला ठंडा पड़ चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
सैदपुर में भी चला अभियान, उसहैत में दी हटाने की चेतावनी
सैदपुर। एडीएम ऋतु पूनिया के निर्देश पर शनिवार को कस्बा सैदपुर में हाईवे पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। एडीएम की चेतावनी के बाद अधिकतर दुकानदारों ने टिनशेड आदि हटा लिए, लेकिन बिना किसी सूचना के नगर पंचायत प्रशासन द्वारा चलाए गए अभियान से व्यापारियों में काफी रोष है। इधर, दोपहर में पालिका के ईओ राजीव कुमार के नेतृत्व में अभियान शुरू हो गया। जिन अतिक्रमणकारियों ने अतिक्रमण नहीं हटाया, उसे नगर पंचायत के कर्मचारियों ने ध्वस्त कर दिया। अचानक हुई इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में खासा रोष है।

उसहैत। नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत नगर पंचायत ईओ सत्य पाल सिंह ने नगर पंचायत कर्मचारियों के साथ नगर के बाजारों में पहुंचे। और मुख्य इलाकों में लाउडस्पीकर द्वारा अतिक्रमण अभियान चलने के बारे में निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed