{"_id":"67993a0002e3f77775022676","slug":"atal-bihari-vajpayees-memories-will-be-collected-and-his-legacy-will-be-respected-bl-verma-badaun-news-c-123-1-sbly1029-133449-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृतियों का होगा संग्रह और विरासत का होगा सम्मान : बीएल वर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृतियों का होगा संग्रह और विरासत का होगा सम्मान : बीएल वर्मा
Wed, 29 Jan 2025 01:41 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Wed, 29 Jan 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय पर प्रेसवार्ता करते केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा। स्रोत-संगठन
बदायूं। भाजपा कार्यालय पर पत्रकार वार्ता करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी ने देशभर में विशेष कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अटल जी की स्मृतियों को संरक्षित करना और उनकी विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है।
भाजपा द्वारा चलाए जा रहे अटल स्मृति संकलन एवं संपर्क अभियान के तहत 31 जनवरी 2025 तक जिलेभर में उन व्यक्तियों को चिन्हित किया जाएगा। जिनके पास अटल जी से जुड़ी कोई स्मृति हो। इसमें किताबें, ऑटोग्राफ, अखबार की कटिंग, तस्वीरें, वीडियो और ऑडियो सामग्री शामिल हैं। अभियान के अंतर्गत उन कार्यकर्ताओं और व्यक्तियों को जोड़ा जाएगा, जिन्होंने अटल जी के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, भारतीय जनता पार्टी या जनसंघ में कार्य किया है। इन सामग्रियों का प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, शैलेन्द्र मोहन शर्मा, मीडिया प्रभारी आशीष शाक्य उपस्थित रहे।
अटल विरासत सम्मेलन और सम्मान समारोह
भाजपा 15 फरवरी से 15 मार्च 2025 तक सभी जिलों में अटल विरासत सम्मेलन का आयोजन करेगी। इन सम्मेलनों में जिले के प्रबुद्ध जन, विशिष्ट व्यक्ति और अटल जी के प्रशंसकों को आमंत्रित किया जाएगा। सम्मेलन के दौरान, अटलजी के साथ कार्य कर चुके वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा। उनकी कविताओं, भाषणों और जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की जाएगी।